डॉक्टर ने 12 साल तक 100 से ज्यादा बच्चों का किया यौन शोषण और रेप, ड्यूटी पर ही करता था घिनौनी हरकत
पेशे से पीडियाट्रिशियन बताए जा रहे इस शख्स पर बच्चों के साथ बलात्कार और यौन शोषण के कम से कम 130 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी के कुकर्मों का खुलासा हाल ही में हुआ है।

हाल ही में जर्मनी से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्लिन के पास ब्रैंडनबर्ग में एक पीडियाट्रिशियन पर 100 से ज्यादा बच्चों के साथ दरिंदगी के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक शख्स ने 12 सालों तक कई बच्चों का बलात्कार और यौन शोषण किया। उस पर ऐसे कम से कम 130 मामले दर्ज किए गए हैं।
बुधवार को शहर की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डॉक्टर की इस हैवानियत का खुलासा हुआ। 46 वर्षीय इस डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी ड्यूटी के दौरान ही इन घिनौनी वारदातों को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ब्रैंडनबर्ग के क्लीनिक में काम करते हुए मासूम बच्चों को अपना निशाना बनाया। यह सिलसिला दिसंबर 2013 में ही शुरू हो गया था और पिछले साल 5 नवंबर तक वह बच्चों को अपना शिकार बनाता रहा।
जर्मन अखबार 'बिल्ड' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डॉक्टर के कुकर्मों का पर्दाफाश तब हुआ जब नवंबर 2025 में अस्पताल में एक इलाजरत एक बच्ची की मां को डॉक्टर पर शक हुआ। महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नवंबर 2025 में उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान उसके पास से कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। उसके घर से कई डेटा स्टोरेज डिवाइस भी बरामद हुए, जिससे महिला के आरोप पुख्ता हो गए। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और मामले की सुनवाई चल रही है।
इससे पहले फ्रांस से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां सर्जन जोएल ले स्काउर्नेक एक सर्जन ने भी कई सालों तक अपने मरीजों को ही अपनी हवस का शिकार बनाया। मई 2025 में उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उस डॉक्टर पर 1989 से 2014 के बीच 298 मरीजों का यौन शोषण करने के आरोप हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों की उम्र 15 साल से कम थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन