Man Rapes Woman Kills Her After She Refuses Forced Marriage Proposal पहले किया रेप, फिर दूसरी पत्नी बनने के लिए मजबूर, ना सुनने पर कर दिया कत्ल; MP में दिल दहला देने वाली वारदात, Raisen Hindi News - Hindustan
More

पहले किया रेप, फिर दूसरी पत्नी बनने के लिए मजबूर, ना सुनने पर कर दिया कत्ल; MP में दिल दहला देने वाली वारदात

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम मनोज अहिरवार और वो सीहोर जिले के भैरोपुर का निवासी है। आरोपी 17 वर्षीय लड़की पर उसके खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने और उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था।

Sat, 9 May 2026 12:47 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, रायसेन
share
पहले किया रेप, फिर दूसरी पत्नी बनने के लिए मजबूर, ना सुनने पर कर दिया कत्ल; MP में दिल दहला देने वाली वारदात

मध्य प्रदेश के रायसेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय रेप के आरोपी ने कथित तौर पर 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की कथित तौर पर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह लड़की पर शिकायत वापस लेने और शादी करने का दबाव बना रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम मनोज अहिरवार और वो सीहोर जिले के भैरोपुर का निवासी है। आरोपी 17 वर्षीय लड़की पर उसके खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने और उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अहिरवार ने लड़की को अच्छी जिंदगी के सपने दिखाए थे और बहला-फुसलाकर बाद में उसके साथ रेप को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में दूल्हे के पिता ने लौटाए 51 लाख, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया; क्या वजह

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीपीओ) शीला सुराना ने बताया कि ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और बहला-फुसलाकर नाबालिग का रेप किया था। पीड़िता ने एक साल पहले उसके खिलाफ रेप और अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दो महीने पहले उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

'शादी करने का दबाव बनाने की कोशिश'

सुराना ने आगे बताया कि ‘गुरुवार को वह पीड़िता के घर पहुंचा और फिर से उस पर शिकायत वापस लेने और उससे शादी करने का दबाव बनाने की कोशिश की। जब लड़की और उसकी मां ने विरोध किया, तो उसने उन पर हमला कर दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीख-पुकार में बदली खुशियां: रायसेन में पलटी ट्रॉली, 25 श्रद्धालु घायल

'अपना जुर्म कबूल कर लिया'

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और स्वीकार किया कि वह लड़की को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर अपने साथ रखना चाहता था।' पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हत्या करने के बाद हो गया था फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।