From Ending war to searching mediators how Donald Trump has gone for full circle in Iran आठ युद्ध रुकवाने का दावा, अब खुद तलाश रहे मध्यस्थ; क्या ईरान में फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रंप?, International Hindi News - Hindustan
More

आठ युद्ध रुकवाने का दावा, अब खुद तलाश रहे मध्यस्थ; क्या ईरान में फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगातार इस बात की डींगें भरते रहे हैं कि उन्होंने आठ यु्द्ध रुकवाए हैं। वह फिर एक बार शांति की अपील कर रहे हैं। लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से अलग हैं। ट्रंप अब खुद मध्यस्थ की तलाश में जुटे हैं।

Wed, 25 March 2026 12:18 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
आठ युद्ध रुकवाने का दावा, अब खुद तलाश रहे मध्यस्थ; क्या ईरान में फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगातार इस बात की डींगें भरते रहे हैं कि उन्होंने आठ यु्द्ध रुकवाए हैं। वह फिर एक बार शांति की अपील कर रहे हैं। लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से अलग हैं। ट्रंप अब खुद मध्यस्थ की तलाश में जुटे हैं। मामला, ईरान में अमेरिका द्वारा छेड़े गए युद्ध का है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या ट्रंप ईरान में फंस गए हैं? बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की बात कही है। अब ट्रंप ने भी शरीफ के इस ऑफर को स्वीकार किया लगता है। वजह, मंगलवार रात उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर शरीफ की पोस्ट साझा की।

क्या कह रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
ईरान को हराने का इरादा बनाकर युद्ध में उतरे ट्रंप के सुर पिछले कुछ दिनों में बदल गए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने कहाकि अमेरिकी प्रशासन ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत कर रहा है। यहां तक कि उन्होंने यह भी इशारा किया कि इस मामले में मोजतबा से भी बातचीत हो रही है। इस बीच कई अन्य देश अलग-अलग स्तरों पर इस युद्ध को रुकवाने की कोशिश में लगे नजर आ रहे हैं। सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की थी कि अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में ईरान के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत की है।

पाकिस्तान में बातचीत
युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने इस्लामाबाद को वार्ता के संभावित स्थल के रूप में बताया है। ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का अनुरोध किया। सीएनएन के अनुसार, अमेरिका ने ईरान को 15 मांगों की एक सूची भेजी है, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से अपनी अपेक्षाओं का ब्यौरा दिया गया है। सूत्रों के हवाले से सीएनएन की खबर में कहा गया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक उन अधिकारियों में शामिल हैं जो अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के संपर्क में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मान न मान, मैं मेजबान; ईरान युद्ध रोकने को पाक जबरन बनना चाह रहा चौधरी
ये भी पढ़ें:बदले का मौका, बनेगा इतिहास; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को कैसे मनाया
ये भी पढ़ें:‘हम PAK से बेहद खुश’, दोस्त की किस बात पर फूलकर कुप्पा हुए चीनी राष्ट्रपति

किस हाल में है युद्ध
बता दें कि युद्ध के 25वें दिन पहली बार लेबनान के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस इंटरसेप्शन के लिए एक विदेशी नौसैनिक जहाज जिम्मेदार था। मिसाइल के मलबे बेरूत के उत्तरी शहरों में गिरे, जिससे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (हिजबुल्लाह के गढ़) पर भीषण हमले किए हैं। इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।