Donald Trump Says Deal Could Happen Tomorrow Otherwise will take all Oil from Iran कल तक हो सकती है डील, नहीं तो ईरान को तबाह कर तेल पर कर लेंगे कब्जा: डोनाल्ड ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

कल तक हो सकती है डील, नहीं तो ईरान को तबाह कर तेल पर कर लेंगे कब्जा: डोनाल्ड ट्रंप

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से धमकी दी है और साथ ही एक दावा भी किया है। उन्होंने कहा है कि सोमवार यानी कल तक ईरान से कोई डील हो सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह तबाह करके सारे तेल पर कब्जा कर लेंगे।

Sun, 5 April 2026 08:21 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
कल तक हो सकती है डील, नहीं तो ईरान को तबाह कर तेल पर कर लेंगे कब्जा: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कल यानी कि सोमवार तक ईरान से कोई डील हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौता करने को तैयार नहीं होता है तो वह उसे तबाह करके सारे तेल पर कब्जा कर लेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' के एक पत्रकार से कहा, "मुझे लगता है कि कल इसकी (डील) पूरी संभावना है। वे अभी बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वे कोई डील नहीं करते हैं और वह भी जल्द-से-जल्द तो मैं सब कुछ तबाह करके तेल पर कब्जा करने के बारे में सोच रहा हूं।''

इससे पहले, ट्रंप ने रविवार को ही ईरान को सात अप्रैल तक का समय देकर कहा है कि अगर हॉर्मुज को नहीं खोला तो वह अब ईरान के बिजली घरों और पुलों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे। ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर सात अप्रैल 'मंगलवार' को 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' घोषित कर दिया है। ट्रंप ने ईरान को झुकाने के लिए अब शायद वहां के आम जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर निशाना साधने के लिए खुद को तैयार कर लिया है।

उन्होंने पोस्ट किया है, "ईरान में मंगलवार 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा, सब कुछ एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! इसके आगे उन्होंने अपशब्द कहते हुए लिखा, …स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल बेवकूफों, वरना तुम नर्क में रहोगे - बस देखते जाओ!'' इस पूरी धमकी के केंद्र में होर्मुज है, जिसे ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'स्ट्रेट' कहकर संबोधित किया है। यह समुद्री रास्ता वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से गुजरता है। फरवरी 2026 में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस रास्ते पर कड़ा नियंत्रण कर लिया है। इससे दुनियाभर में तेल की आपूर्ति बाधित हुई है और कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ट्रंप का "इसे खोल दो" कहना इसी वैश्विक संकट को खत्म करने की अंतिम चेतावनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्रिय मित्र, US पायलटों के रेस्क्यू पर क्या बोले नेतन्याहू; ट्रंप को बधाई
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच डिरेल हुए डोनाल्ड ट्रंप; अपशब्दों के साथ तेहरान को खुली धमकी
ये भी पढ़ें:ट्रंप की धमकी के बीच ओमान और ईरान की बैठक, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या प्लान?

हालांकि, ट्रंप धमकी देकर हर बार समय-सीमा बढ़ाते रहे हैं और उसके बाद फिर धमकी देते हैं। सबसे पहले 21 मार्च को ट्रंप ने ईरान को केवल 48 घंटे का समय दिया था। इसके बाद जब 26 मार्च को इस समय-सीमा को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि ईरान शांति वार्ता के लिए उत्सुक है और इस दिशा में मध्यस्थों के जरिए हो रही बातचीत सकारात्मक रही है और ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को छह अप्रैल तक टाल दिया था। अब पांच अप्रैल की इस ताजा पोस्ट के जरिये ट्रंप ने फिर ईरान को होर्मुज खोलने की धमकी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।