Donald Trump derailed amid Iran war issued an open threat to Tehran with abusive language ईरान युद्ध के बीच डिरेल हुए डोनाल्ड ट्रंप; अपशब्दों के साथ तेहरान को दी खुली धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच डिरेल हुए डोनाल्ड ट्रंप; अपशब्दों के साथ तेहरान को दी खुली धमकी

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी भाषा अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलने की मांग की है, इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

Sun, 5 April 2026 06:11 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध के बीच डिरेल हुए डोनाल्ड ट्रंप; अपशब्दों के साथ तेहरान को दी खुली धमकी

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी भाषा अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलने की मांग की है। ट्रंप ने लिखा कि याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था? समय तेजी से बीत रहा है, 48 घंटे बाद उन पर नरक टूट पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का भी खूब इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार को ईरान में पावर दिवस, प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे।

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान ने किसी भी प्रकार से पीछे हटने का संकेत नहीं दिया है और मध्य पूर्व के अरब पड़ोसी देशों में आर्थिक तथा बुनियादी ढांचागत ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हुए ईरान के रुख के मद्देनजर ट्रंप ने पहले सोमवार तक इसे न खोलने पर 'भयानक कार्रवाई' की धमकी दी थी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हमने ईरान के पहाड़ों के भीतर से गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 चालक दल के सदस्य/अधिकारी को बचा लिया है। ईरानी सेना भारी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी और उनके करीब पहुंच रही थी। वह एक बेहद सम्मानित कर्नल हैं। इस तरह के छापे बहुत कम ही किए जाते हैं क्योंकि इसमें जान और माल दोनों को खतरा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की धमकी के बीच ओमान और ईरान की बैठक, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या प्लान?
ये भी पढ़ें:करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे ट्रंप, पायलट को बचाने पर ईरान का पलटवार

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा तो होता ही नहीं! पहला हमला सफल रहा, जिसके तुरंत बाद दूसरा हमला किया गया। पहले हमले में हमने दिनदहाड़े पायलट को बचाया, जो अपने आप में एक असामान्य घटना थी। हमने ईरान के ऊपर सात घंटे बिताए। सभी ने अद्भुत साहस और प्रतिभा का परिचय दिया! मैं सोमवार को दोपहर 1 बजे ओवल ऑफिस में सेना के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। हमारे महान सैन्य योद्धाओं को ईश्वर का आशीर्वाद मिले।

शनिवार को दिया था 48 घंटे का समय

गौरतलब है कि ट्रंप ने शनिवार को ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को 48 घंटों के भीतर खोलने की धमकी दी थी और कहा अन्यथा उन पर भयंकर तबाही मच जाएगी। इस दौरान उन्होंने ईरान को याद दिलाया कि उन्होंने उन्हें समझौता करने के लिए दस दिन का समय दिया था और कहा कि उनके पास समय कम बचा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि याद रखें जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था। समय कम बचा है, 48 घंटे बाद उन पर भयंकर तबाही मच जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।