Oman and Iran meet amid Trump threat Know what is plan regarding Strait of Hormuz ट्रंप की धमकी के बीच ओमान और ईरान की बैठक, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या प्लान?, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की धमकी के बीच ओमान और ईरान की बैठक, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या प्लान?

ओमान और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की है। बताया गया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के उप-मंत्रियों के स्तर पर बैठक हुई। इस बैठक में होर्मुज स्ट्रेट से सुगम और निरंतर नौवहन सुनिश्चित करने के संभावित विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Sun, 5 April 2026 05:12 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप की धमकी के बीच ओमान और ईरान की बैठक, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या प्लान?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ओमान और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की है। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के उप-मंत्रियों के स्तर पर शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में होर्मुज स्ट्रेट से सुगम और निरंतर नौवहन सुनिश्चित करने के संभावित विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर विभिन्न दृष्टिकोण और व्यावहारिक प्रस्ताव रखे, जिनका आगे अध्ययन किया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का समय दिया है।

ओमान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि ओमान सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बीच विदेश मंत्रालयों के उपमंत्रियों के स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। विदेश मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को हुई इस बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञ भी शामिल थे। बैठक का मुख्य विषय क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों के बीच होर्मुज में ट्रांजिट सुनिश्चित करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा करना था। इसमें आगे बताया गया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों के विशेषज्ञों ने कई दृष्टिकोण और प्रस्ताव पेश किए, जिन्हें आगे अध्ययन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:930 किमी रेंज, रडार से बचकर हमला; JASSM-ER मिसाइलों से ईरान में गेम बदल देगा US?

ओमान के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री मार्गों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्रीय संघर्ष के कारण विश्व का यह महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग प्रभावित हो रहा है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर इसका असर पड़ रहा है। दोनों देश होर्मुज स्ट्रेट के ट्रांसिट को मॉनिटर करने और प्रबंधित करने के लिए प्रोटोकॉल तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार धमकी दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे ट्रंप, पायलट को बचाने पर ईरान का पलटवार
ये भी पढ़ें:पायलट को निकालने वाले अभियान के दौरान मार गिराए US के हेलिकॉप्टर, ईरान का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि याद रखें, जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। समय कम बचा है, 48 घंटे बाद उन पर भयंकर तबाही मच जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस समय सीमा के अंदर स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।