Donald Trump Fresh warning to Iran anyone comes towards US Blockade in Hormuz will be Blown नाकेबंदी की तरफ आए तो कर देंगे तबाह, ड्रग्स तस्करों जैसा अंजाम भुगतने की डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

नाकेबंदी की तरफ आए तो कर देंगे तबाह, ड्रग्स तस्करों जैसा अंजाम भुगतने की डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज में अगर कोई भी ईरानी अमेरिकी नेवी नाकेबंदी की तरफ आया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।

Mon, 13 April 2026 08:53 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
नाकेबंदी की तरफ आए तो कर देंगे तबाह, ड्रग्स तस्करों जैसा अंजाम भुगतने की डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज में अगर कोई भी ईरानी अमेरिकी नेवी नाकेबंदी की तरफ आया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। बता दें कि ईरान के साथ पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। वह लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान की नेवी को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। ट्रंप ने लिखा कि ईरानी नेवी समुद्र की तली में पड़ी है। उनके पास 158 जहाज वहां पर हैं। हम इन्हें मार नहीं पाए हैं। यह लोग इसे फास्ट अटैक शिप्स कहते हैं, लेकिन हम लोग इसे बड़ा खतरा नहीं मानते।

अमेरिका ने क्या कहा था
गौरतलब है कि अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को पूर्वी समयानुसार सुबह 10 बजे या ईरान के स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा। इसमें कहा गया कि ‘यूएस सेंट्रल कमांड' (सेंटकॉम) ने कहाकि यह नाकेबंदी सभी देशों के उन पोतों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी’ जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं। सेंटकॉम ने कहाकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

क्या हैं ईरान की फास्ट अटैक शिप्स
ईरान की ‘फास्ट अटैक शिप्स’ छोटी, लेकिन बहुत तेज स्पीड वाली हथियारबंद नौकाएं हैं। इनका इस्तेमाल आपातकाल के दौरान होर्मुज से गुजरने वाले बड़े जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है। इन शिप्स को रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर नेवी ऑपरेट करती हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉर्मुज की निगरानी करने वाली आईआरजीसी की फास्ट अटैक क्राफ्ट का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा, हफ्तों तक अमेरिकी-इजरायल हमला न होने के बावजूद वहां पर मौजूद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर पर कैमरा, काम की रिकॉर्डिंग; कंपनी के कर्मचारियों के वीडियो पर छिड़ी बहस
ये भी पढ़ें:संकट के समय हम दोनों... होर्मुज नाकेबंदी के बीच भारत पर क्या बोले ईरानी राजदूत
ये भी पढ़ें:कैसे छह लेडी सिंघम ने खोला ‘गंदे काम’ का राज, अंडरकवर बन जुटाए सबूत

हालांकि अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान की पारंपरिक नौसेना को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे 150 से अधिक जहाज डूब गए हैं। बता दें कि आईआरजीसी नियंत्रित छोटे जहाजों का बेड़ा संचालन और मुख्य शिपिंग मार्ग की गश्त करता है। विश्लेषक कहते हैं कि इन जहाजों का पता लगाना कठिन है और इन्हें ईरान की तटरेखा के साथ छुपाया जा सकता है। इससे इन्हें निशाना बनाना मुश्किल हो जाता है।

ईरान ने क्या कहा
ईरान का कहना है कि अगर तुम लड़ोगे, तो हम लड़ेंगे। ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। सैन्य सलाहकार और रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने लिखा कि होर्मुज़ नाकाबंदी का मुकाबला करने के लिए देश की सशस्त्र सेनाओं के पास कई महत्व हथियार हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल ही नहीं हुआ। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलिबफ, जिन्होंने वार्ता में ईरान का नेतृत्व किया, ने ईरान लौटने पर ट्रंप को संबोधित करते हुए कहाकि अगर तुम लड़ोगे, तो हम लड़ेंगे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज पर उसका कब्जा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।