ट्रंप पर क्यों खफा हो गए जिनपिंग, चलती मीटिंग में क्या हुआ ऐसा? इनसाइड स्टोरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच माहौल काफी गर्म हो गया था। ट्रंप की दो दिन की यात्रा का इससे मोस्ट हीटेड मोमेंट बताया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच माहौल काफी गर्म हो गया था। ट्रंप की दो दिन की यात्रा का इससे मोस्ट हीटेड मोमेंट बताया जा रहा है। अब वह वजह सामने आ गई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे जापान है। जापान की बढ़ती रक्षा शक्ति पर जिनपिंग ने ट्रंप से ऐतराज जताया। इस दौरान जिनपिंग का लहजा काफी तल्ख था। बता दें कि जापान और अमेरिका काफी करीब हैं और जापान में अमेरिकी सेना भी तैनात है।
बिना बात के उठाया
रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर जापान बातचीत का मुद्दा भी नहीं था। इसके बावजूद जिनपिंग ने जापान पर चर्चा शुरू कर दी। बताया जाता है कि जापान के रक्षा विस्तार के बारे में बात करते हुए जिनपिंग काफी नाराज दिखे। यह देखकर अमेरिकी अधिकारी भी हैरत में थे। अखबारों में तो यह भी बताया गया है कि दो दिनों के सम्मेलन के दौरान यह लम्हा सबसे गर्म मिजाज वाला रहा।
किस बात पर ऐतराज
जानकारों के मुताबिक जिनपिंग ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सरकार की सैन्य विस्तार की नीतियों का खुलकर विरोध किया। जापान द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर रक्षा खर्च बढ़ाया जा चुका है। वहीं, सैन्य निर्यात पर मिलने वाली छूट, इंडो-पैसिफिक में बढ़ती रक्षा साझेदारियां, ताइवान की सुरक्षा के लिए बढ़ता समर्थन आदि वो पॉइंट्स हैं, जिनको लेकर चीन को ऐतराज है। संशोधित नियमों के तहत, जापान अब लड़ाकू विमान, मिसाइल और युद्धपोत निर्यात कर सकता है, जो पहले से अलग है।
ट्रंप ने क्या दिया जवाब
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति का मजबूती से जवाब दिया। ट्रंप ने यह तर्क दिया कि जापान क्षेत्रीय खतरों से बढ़ते जोखिम का सामना कर रहा था। उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे के कारण जापान को अधिक सख्त रुख अपनाना पड़ा। वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर भी चिंता जताई। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहाकि ट्रंप ने जापा के प्रति अपनी गहरे सम्मान और वहां के प्रधानमंत्री के साथ व्यक्तिगत संबंधों पर भी जोर दिया।
क्यों जापान से खफा हैं जिनपिंग
बता दें कि जापान और चीन के संबंध पिछले कुछ दिनों में खराब हुए हैं। खासकर जापानी प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कि ताइवान पर चीन का हमला, जापानी सैन्य कार्रवाई को जायज ठहराया जा सकता है। बता दें कि बीजिंग ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। ऐसे में वह किसी अन्य के बयान को इसे एक हस्तक्षेप के रूप में देखता है।अमेरिका में चीन के दूतावास ने भी क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने के लिए जापानी उदारवादी ताकतों को दोषी ठहराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन