अभिषेक बनर्जी पर कसा शिकंजा, कोलकाता घर पर पहुंची पुलिस; जानें क्या है मामला
तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसता दिख रहा है। सोमवार को उनके कोलकाता स्थित आवास 188 ए हरीश मुखर्जी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसता दिख रहा है। सोमवार को उनके कोलकाता स्थित आवास 188 ए हरीश मुखर्जी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोलकाता नगर निगम के अवैध निर्माण नोटिस की समयसीमा समाप्त होते ही पुलिस की यह कार्रवाई शुरू हुई, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद हुई है। नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी के आवास के कई हिस्सों में कथित अवैध निर्माण को लेकर उन्हें सात दिन का नोटिस दिया था। यह समयसीमा सोमवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस कार्रवाई का कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में अभिषेक बनर्जी के बंगले के कुछ हिस्सों को बिना अनुमति के बनाए जाने का आरोप लगाया गया था। नगर निगम के नियमों के मुताबिक, अगर नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता तो प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
दूसरी ओर अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस की अचानक मौजूदगी को लेकर TMC कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल में सियासी तापमान पहले से ही हाई है। सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।




साइन इन