Deadly attack in Mali defence minister Sadio Camara reported dead इस देश में रक्षामंत्री को ही मार डाला, आतंकवादियों ने परिवार को भी नहीं बख्शा, International Hindi News - Hindustan
More

इस देश में रक्षामंत्री को ही मार डाला, आतंकवादियों ने परिवार को भी नहीं बख्शा

अफ्रीकी देश माली में एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक आतंकी हमले में माली के रक्षा मंत्री और उनके परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा, उनकी पत्नी और दो पोते-पोतियों की जान गई है।

Sun, 26 April 2026 09:52 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बामाको
share
इस देश में रक्षामंत्री को ही मार डाला, आतंकवादियों ने परिवार को भी नहीं बख्शा

अफ्रीकी देश माली में एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक आतंकी हमले में माली के रक्षा मंत्री और उनके परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा, उनकी पत्नी और दो पोते-पोतियों की जान गई है। जानकारी के मुताबिक यह हमला कार बम से किया गया। रक्षा मंत्री कामारा का जहां घर है, उस इलाके को जुंटा का गढ़ माना जाता है। आधिकारिक सूत्रों और समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार, यह एक बेहद सुनियोजित अभियान था जिसके तहत बमको (सेनो और काटी) के अलावा सेवारे, मोप्ती, गाओ और किदाल जैसे रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया गया।

दो संगठनों ने मिलकर दिया अंजाम
बताया जाता है कि दो संगठनों ने मिलकर माली के रक्षामंत्री की हत्या की है। यह दोनों संगठन हैं, अजावाद लिबरेशन फ्रंट और ग्रुप फॉर द सपोर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स। माली के कई इलाकों में इन गुटों और सेना के बीच जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिली है। बमको का मुख्य हवाई अड्डा और काटी में रक्षा मंत्री का आवास इन हमलों के प्रमुख लक्ष्य बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में निवासियों ने सुबह-सुबह भारी गोलाबारी और लगातार धमाकों की आवाजें सुनीं।

सेना का आया बयान
माली सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहाकि सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ जनता को सूचित करते हैं कि अज्ञात आतंकवादी समूहों ने आज तड़के राजधानी और आंतरिक क्षेत्रों में कुछ रणनीतिक स्थानों और बैरकों को निशाना बनाया है। वर्तमान में गोलाबारी जारी है। हम जनता से शांत रहने और सतर्क रहने का आग्रह करते हैं। हमारी सुरक्षा बल हमलावरों को बेअसर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरफ्तारी से बचने को SC पहुंचे पवन खेड़ा, हिमंत की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:रडार, रनवे, एयरक्राफ्ट खत्म, रिपेयरिंग में निकलेगा US का दम; ईरान ने दी बड़ी चोट
ये भी पढ़ें:ट्रंप पर गोली चलाने वाला थॉमस एलेन कौन, NASA से कैसा कनेक्शन; पेशे से इंजीनियर

2012 से ही जूझ रहा है
माली 2012 से ही विभिन्न सशस्त्र समूहों के हमलों का सामना कर रहा है। इससे पहले 2024 में भी काटी और सेनो हवाई अड्डा क्षेत्र को इसी तरह निशाना बनाया गया था। वर्तमान में देश अंतरिम राष्ट्रपति जनरल असीमी गोइता के नेतृत्व में है, जिन्होंने मई 2021 में सत्ता संभाली थी। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, काटी में मुख्य सैन्य अड्डे के पास स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और सेना ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।