Blast at Every hour Missiles over night Passengers returning from Dubai told eyewitness accounts of Iran war हर घंटे धमाके, रात भर दिखीं मिसाइलें; दुबई से लौटे यात्रियों ने बताया ईरान जंग का आंखों देखा हाल, International Hindi News - Hindustan
More

हर घंटे धमाके, रात भर दिखीं मिसाइलें; दुबई से लौटे यात्रियों ने बताया ईरान जंग का आंखों देखा हाल

दुबई से सुरक्षित लौटी शुब्रा नाम की एक महिला ने बताया कि हमें हर कुछ घंटे में धमाकों की आवाज सुनाई देती थी। रात में हमें मिसाइलें दिखती थीं। आज हम सुरक्षित और जीवित घर वापस आकर बहुत खुश हैं।

Tue, 3 March 2026 11:04 PMPramod Praveen भाषा, चेन्नई
share
हर घंटे धमाके, रात भर दिखीं मिसाइलें; दुबई से लौटे यात्रियों ने बताया ईरान जंग का आंखों देखा हाल

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते फंसे लोगों में से कई ने घर वापस लौटने पर राहत की सांस ली और संकट के भयावह अनुभव को याद किया। संघर्षग्रस्त क्षेत्र से यहां पहुंचने वाले लोगों ने दुबई में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान विस्फोटों की आवाज़ों और सड़कों के सुनसान हो जाने की घटनाओं को याद किया। अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा अन्य खाड़ी देशों पर हमला किए जाने से अनेक यात्री फंस गए। घर वापस लौटे लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

न्यूयॉर्क से आईं शुभा को रविवार को चेन्नई लौटना था। उन्होंने बताया कि संघर्ष के बाद सड़कें सुनसान दिख रही थीं और दुबई में स्थिति ''भयावह'' थी। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ''यहां वापस आना एक आजादी जैसा है। मैं न्यूयॉर्क से आ रही हूं। शनिवार को दुबई में मेरा ठहराव था। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे, उन्होंने (एयरलाइन अधिकारियों ने) बताया कि दुबई का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 लाख बनाम 33 करोड़; ईरान के सस्ते ड्रोन अमेरिकी पैट्रियट के लिए बने चुनौती
ये भी पढ़ें:ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच बड़ी खबर, तेहरान से शिफ्ट किए गए भारतीय छात्र

जीवित घर वापस आकर बहुत खुश हैं

शुभा ने कहा, ''एमिरेट्स एयरलाइंस और दुबई हवाई अड्डा अधिकारियों ने हमारी बहुत अच्छी देखभाल की तथा हमें तुरंत होटलों में पहुंचा दिया। हम वहां होटलों में ठहरे हुए थे। हालांकि, होटल पहुंचने के बाद हमें बताया गया कि दुबई हवाई अड्डे पर कुछ मलबा या छर्रे जैसी कोई चीज़ गिरी है जिससे कुछ नुकसान हुआ है।'' उन्होंने कहा, ''हमारे प्रवास के दौरान भयावह स्थिति बनी रही क्योंकि हमें हर कुछ घंटे में धमाकों की आवाज सुनाई देती थी। रात में हमें मिसाइल दिखती थीं। आज हम सुरक्षित और जीवित घर वापस आकर बहुत खुश हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे भारत से धोखा मिला', मंदाना के बयान पर भड़के लोग, सुनिए क्या कहा
ये भी पढ़ें:कब थमेगी ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग? ट्रंप और नेतन्याहू ने दिए संकेत, जानें

परिवार के साथ दुबई घूमने गए चेन्नई निवासी कार्तिक ने कहा, ''हम पिछले मंगलवार (24 फरवरी) को घूमने गए थे। हमें शनिवार को वापस लौटना था। लेकिन शनिवार को हमें हवाई क्षेत्र बंद होने की खबर मिली।'' उन्होंने कहा कि हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ान संचालन में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उड़ानें रद्द हो जाएंगी।

मिसाइलों की आवाजें सुनाई दे रही थी

कार्तिक ने कहा, ''हम उसी दिन होटल लौट आए और वहीं ठहरे। हमें मिसाइलों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। शुक्र है कि हमें आज की यात्रा के लिए टिकट मिल गया और हम चेन्नई वापस आ गए।'' वहीं, एक अन्य यात्री सैयद अली ने कहा, ''खबर सुनते ही दुबई हवाई अड्डे पर हालात देखकर कई बच्चे रोने लगे। हालांकि, होटल अधिकारियों ने हमारी बहुत मदद की और हमें ठहरने की जगह दी।'' तमिलनाडु के नागूर निवासी अली ने कहा, ''लगभग 20,000 लोग लंबी कतारों में खड़े देखे गए और उन्हें विभिन्न होटलों में भेजा गया। हमें अपनी सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाने पर केंद्र और राज्य सरकारों दोनों का आभार व्यक्त करना चाहिए।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।