balochistan liberation army claims first naval operation makes own navy बलूच विद्रोहियों ने बनाई नौसेना, समंदर में मारे तीन पाक सैनिक; बोले- पहला ऑपरेशन सफल, International Hindi News - Hindustan
More

बलूच विद्रोहियों ने बनाई नौसेना, समंदर में मारे तीन पाक सैनिक; बोले- पहला ऑपरेशन सफल

पाकिस्तान के विद्रोही संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अपनी नौसेना बनाने का दावा किया है। उसका कहना है कि हमने पहला ऑपरेशन भी समंदर में किया है और उसमें तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए का कहना है कि इस नेवी का नाम ‘हम्माल मैरिटाइम डिफेंस फोर्स’ है।

Tue, 14 April 2026 01:26 PMSurya Prakash एएनआई, इस्लामाबाद
share
बलूच विद्रोहियों ने बनाई नौसेना, समंदर में मारे तीन पाक सैनिक; बोले- पहला ऑपरेशन सफल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अकसर हमले करने वाले विद्रोही संगठन ने अब नौसेना बना लेने का भी ऐलान कर दिया है। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने अपनी नेवी बना ली है। इसके अलावा कुछ वीडियो भी उसकी ओर से शेयर किए गए हैं। इन वीडियोज में उसने ग्वादर के एक इलाके में अपना पहला मैरिटाइम ऑपरेशन चलाने का दावा किया है। द बलूचिस्तान पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात कही गई है। विद्रोही संगठन का कहना है कि इस नेवी का नाम ‘हम्माल मैरिटाइम डिफेंस फोर्स’ है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का कहना है कि हमारी यह नौसेना बलूचिस्तान की राष्ट्रीय नेवी होगा। हमारा मकसद यह है कि बलूचों के हितों की रक्षा की जाए और समुद्री क्षेत्र में दुश्मन की गतिविधियों को रोका जाए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि पहला ऑपरेशन सोमवार को सुबह 10 बजे किया था। इस ऑपरेशन का नाम 'मिल तियाब' रखा गया है। यह ऑपरेशन जिवानी इलाके में चलाया गया। बीएलए का दावा है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने पाकिस्तानी नेवी के एक जहाज को टारगेट किया, जो वहां पेट्रोलिंग कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बलूच विद्रोहियों ने जमकर मचाया तांडव, अब तक 250 से ज्यादा मौतें; हिल गई पाक सेना

आगे भी जारी रहेगा ऐसा ऑपरेशन, BLA का खुला ऐलान

यही नहीं विद्रोही संगठन ने कहा कि हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना को कब्जाधारी कहा जाता है। उनका मानना है कि पाकिस्तान ने उनके प्रांत पर अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि उन्हें एक स्वतंत्र अथवा स्वायत्त देश होना चाहिए था। बीएलए की ओर से दावा किया गया है कि हमारी नेवी की स्ट्राइक में पाकिस्तानी सेना के जहाज में सवार तीन सैनिक मारे गए हैं। यही नहीं इन लोगों के नाम भी बीएलए ने बताए हैं। बीएलए के अनुसार मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों में नायक अफजल, सिपाही जमील और सिपाही उमर शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बलूच विद्रोहियों ने कैद किए पाक के सैनिक, शहबाज सरकार को दिया 7 दिन का वक्त

BLA बोली- ऑपरेशन सफल, हमारे लड़ाके लौट आए

बीएलए का कहना है कि सफल ऑपरेशन के बाद हमारे सैनिक अपने ठिकानों पर लौट आए हैं। बीएलए ने कहा कि यह ऑपरेशन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पहली बार हमने इस तरह का प्रयास किया है और हम सफल रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पाकिस्तान में हमले तेजी से बढ़े हैं। यहां तक की जाफर एक्सप्रेस नाम की ट्रेन को एक बार घंटों बलूच विद्रोहियों ने बंधक बना रखा था। इस ट्रेन में करीब 400 यात्री सवार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक की 80 फीसदी आवाम गे, बाकी 20% बायसेक्सुअल; एक्टिविस्ट हिना बलूच ने खोले राज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।