After India Cockroach Party Emerged in Pakistan Also what is its agenda and Focus भारत के बाद पाकिस्तान में भी बन गई कॉकरोच पार्टी, क्या है एजेंडा और फोकस में कौन, International Hindi News - Hindustan
More

भारत के बाद पाकिस्तान में भी बन गई कॉकरोच पार्टी, क्या है एजेंडा और फोकस में कौन

पाकिस्तान की लंबे अरसे से आदत रही है कि भारत की चीजों को कॉपी करना। इसी तरह जब भारत में कॉकरोच जनता पार्टी बनी तो उसने भी झट से इसे कॉपी कर लिया और अपने यहां कॉकरोच अवामी लीग, कॉकरोच अवामी पार्टी बना ली।

Fri, 22 May 2026 08:15 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत के बाद पाकिस्तान में भी बन गई कॉकरोच पार्टी, क्या है एजेंडा और फोकस में कौन

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी छाई हुई है। सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद बनी इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को लेकर भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, एक्स पर भी लाखों लोग इससे जुड़ गए, लेकिन सरकार ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे ब्लॉक करने का आदेश दिया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने देर न करते हुए फिर से नया अकाउंट बना लिया, जिससे तेजी से यूजर्स जुड़ रहे हैं। इस पार्टी का मुख्य फोकस युवा हैं और देशभर में बेरोजगारी, छात्रों, युवाओं पर फोकस है। इस बीच, पाकिस्तान में भी इसी तरह की पार्टियां बनने लगी हैं।

पाकिस्तान में बनी कॉकरोच अवामी पार्टी

पाकिस्तान की लंबे अरसे से आदत रही है कि भारत की चीजों को कॉपी करना। इसी तरह जब भारत में कॉकरोच जनता पार्टी बनी तो उसने भी झट से इसे कॉपी कर लिया और अपने यहां कॉकरोच अवामी लीग, कॉकरोच अवामी पार्टी, मुत्तहिदा कॉकरोच मूवमेंट जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स बना लिए। कॉकरोच अवामी पार्टी के बायो पर लिखा गया कि युवाओं के लिए पॉलिटिकल फ्रंट जोकि युवा द्वारा पाकिस्तान के लिए शुरू किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले निशाने पर मोदी सरकार के ये मंत्री? इस्तीफे की मांग

क्या है एजेंडा और फोकस

इसी तरह एक अन्य अकाउंट के बायो में लिखा गया कि जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं आवाम की आवाज हैं। इन अकाउंट्स के लोगो भी बनाए गए हैं, जिसमें कॉकरोच भी शामिल है। दरअसल, इन अकाउंट्स को देखकर इनका एजेंडा समझ आ रहा है कि ये भी वहां की सत्ताधारी दल का विरोध करने के लिए बनाई गई हैं। हालांकि, जमीन पर ये उतरकर काम करती हैं या नहीं, या फिर सिर्फ सोशल मीडिया तक ही इनकी पहुंच सीमित रहती है, यह आने वाले समय में पता चलेगा। फिलहाल, पाकिस्तान में भी इन कॉकरोच पार्टियों का मुख्य फोकस वहां के युवाओं पर ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या कॉकरोच जनता पार्टी को ISI ने खड़ा किया? आरोपों पर अभिजीत दीपके का पलटवार

भारत में क्यों शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी और किसने बनाई?

भारत में यह पार्टी सीजेआई सूर्यकांत के उस टिप्पणी के बाद बनी, जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी और कहा था कि ये बाद में मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं। इस बयान पर काफी विवाद छिड़ा और बाद में सफाई पेश करते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से दिखाया। उन्होंने युवाओं की आलोचना नहीं की थी। इसके बाद अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारत के रहने वाले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई। देखते ही देखते इसे लाखों लोग फॉलो करने लगे। इंस्टाग्राम पर तो कुछ ही समय में यह अकाउंट छा गया और दो करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहला वादा पूरा करने का समय आ गया, 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने मांगे फोटो-वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।