Cockroach Janta Party CJP founder Abhijeet Dipke BJP leaders claim Pakistan ISI asset क्या कॉकरोच जनता पार्टी को ISI ने खड़ा किया? आरोपों पर अभिजीत दीपके ने किया पलटवार, India News in Hindi - Hindustan
More

क्या कॉकरोच जनता पार्टी को ISI ने खड़ा किया? आरोपों पर अभिजीत दीपके ने किया पलटवार

तजिंदर बग्गा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम डेटा साझा करते हुए CJP को पाकिस्तान जनता पार्टी तक कह दिया। उनके आंकड़ों के अनुसार, पार्टी के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से, 14 प्रतिशत अमेरिका से हैं। 

Fri, 22 May 2026 06:12 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या कॉकरोच जनता पार्टी को ISI ने खड़ा किया? आरोपों पर अभिजीत दीपके ने किया पलटवार

अभिजीत दीपके की ओर से बनाई गई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने लॉन्च होने के महज एक हफ्ते में 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं और इस दौरान उसने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया। लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और आरोपों का जवाब देने में जुटे हैं। सबसे बड़ा आरोप यह लगाया गया कि CJP के ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव तजिंदर बग्गा समेत कई भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नियम नहीं मान सकते तो इस्लामी देश चले जाओ, बंगाल की मंत्री की हुमायूं को चेतावनी

तजिंदर बग्गा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम डेटा साझा करते हुए CJP को पाकिस्तान जनता पार्टी तक कह दिया। उनकी ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, पार्टी के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से, 14 प्रतिशत अमेरिका से और 14 प्रतिशत बांग्लादेश से हैं। यानी कुल 77 प्रतिशत फॉलोअर्स भारत के बाहर के बताए गए, जबकि भारत सिर्फ 9 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर था। भाजपा नेता प्रीति गांधी ने भी इसी डेटा का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी पार्टी का सबसे बड़ा समर्थन दुश्मन देश से आता हो, तो उसके असली एजेंडे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी दावा किया कि CJP के तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स असली नहीं बल्कि बॉट्स या निष्क्रिय विदेशी अकाउंट हो सकते हैं।

अभिजीत दीपके ने बनाया नया एक्स अकाउंट

यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब CJP का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई आईबी के इनपुट पर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के आधार पर की गई। ब्लॉक होने से पहले पार्टी के एक्स अकाउंट पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। हालांकि भारत के बाहर से यह अकाउंट अब भी देखा जा सकता है। इसके कुछ ही घंटों बाद अभिजीत दीपके ने नया अकाउंट कॉकरोच इज बैक बनाया, जिसने बेहद कम समय में करीब 1.56 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक गलती से मिली मौत की सजा! अब 34 करोड़ देकर सऊदी से आजाद हुआ ड्राइवर अब्दुल

आरोपों के बीच अभिजीत दीपके ने अपना डेटा साझा किया। उनके मुताबिक CJP के 94 प्रतिशत इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भारत से हैं, जबकि अमेरिका और ब्रिटेन से क्रमशः 1 प्रतिशत और 0.7 प्रतिशत फॉलोअर्स हैं। दीपके ने कहा कि विरोधी उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं और असफल होने के बाद गलत डेटा फैला रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि 94 प्रतिशत भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कैसे कहा जा सकता है? हालांकि न तो बग्गा और न ही दीपके ने अपने डेटा का स्रोत सार्वजनिक किया।

ISI एजेंट होने के लगे आरोप

अभिजीत दीपके खुद अकाउंट के ऑपरेटर हैं, इसलिए उनके पास इंस्टाग्राम की रीयल एनालिटिक्स तक पहुंच होने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं की ओर से साझा किए गए आंकड़े संभवतः किसी थर्ड पार्टी ऐप से लिए गए बताए जा रहे हैं, जिनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। अब तक मेटा या इंस्टाग्राम ने कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेड़ के नीचे खाना खाया, बैसरन पार्क में धर्म पूछकर मारा; पहलगाम हमले पर चार्जशीट

इस बीच, अभिजीत दीपके पर ISI एजेंट होने के आरोप भी दोबारा चर्चा में आ गए हैं। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा सहित कई लोगों ने 2019 में दायर एक शिकायत साझा की है, जिसे लीगल राइट्स ऑब्जरवेटरी (LRO) ने दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दीपके ने आर्टिकल 370 हटाने के दौरान पाकिस्तान समर्थक और अलगाववादी विचारों को बढ़ावा दिया था। हालांकि, इस शिकायत पर आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और किसी जांच एजेंसी ने दीपके को आधिकारिक रूप से ISI एसेट घोषित नहीं किया है।