warning for heavy snowfall in himachal pradesh govt advisory amid mausam yellow alert हिमाचल में भारी बर्फबारी और ओले गिरने का येलो अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में भारी बर्फबारी और ओले गिरने का येलो अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने 27 जनवरी को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।

Sat, 24 Jan 2026 08:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में भारी बर्फबारी और ओले गिरने का येलो अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में मौसम बेहद खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बर्फबारी, बारिश और ओले गिरने की की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। IMD ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में एडवाइजरी जारी की है।

जोरदार बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर एक या दो बार भारी बारिश या बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। 24 और 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।

जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मौसम विभाग 26 और 28 जनवरी को भी हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले वेदर सिस्टम से लंबे समय तक मौसम खराब रहने की आशंका है। इसके प्रभाव से ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले और आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे सड़क कनेक्टिविटी, बिजली सप्लाई समेत अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

कल घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज रात यानी 24 जनवरी की रात को भी उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में कमोबेश ऐसी ही स्थतियां देखी जा सकती हैं।

40 से 50 की स्पीड से चलेंगे हवाएं

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के उना और बिलासपुर जिलों में कुछ जगहों पर ओले गिरने, बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट

वहीं 27 जनवरी को ही हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश या बर्फबारी, बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी या बारिश या ओला वृष्टि देखी जा सकती है।

इमरजेंसी सेंटरों को एक्टिव करने के निर्देश

बेहद खराब मौसम की आशंका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को 24 घंटे निगरानी और कोऑर्डिनेशन के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को एक्टिव करने का निर्देश दिया है।

सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

सरकार की ओर से सभी जिलों को बर्फ से ढके और खराब मौसम से प्रभावित इलाकों से आकस्मिक और निकासी योजनाओं की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। सरकार ने यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक चेतावनियों और एडवाइजरी को समय पर जारी करने पर भी जोर दिया है। सरकार ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और भारी बर्फबारी या बारिश की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Himachal Pradesh Weather Update
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के इस इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ ऐक्शन के आदेश; एक्शन रिपोर्ट भी तलब
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश; दो दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट
ये भी पढ़ें:गुजरात होकर आवाजाही करने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द, ये गाड़ियां भी प्रभावित

इमरजेंसी टीमों को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड को बिजली सप्लाई की त्वरित बहाली के लिए इमरजेंसी टीमों को स्टैंडबाय पर रखने को कहा गया है। जल शक्ति विभाग को उच्च जोखिम वाले और बर्फ से ढके क्षेत्रों में निर्बाध पानी और स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जरूरी सेवाओं के लिए पर्याप्त बैकअप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को संवेदनशील मार्गों पर ट्रैफिक को रेगुलेट करने और पर्यटकों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।