गुजरात होकर आवाजाही करने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द, ये गाड़ियां भी प्रभावित
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण गुजरात की ओर जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्च के अंत तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर पिट लाइन मरम्मत कार्य के चलते गुजरात होकर आवाजाही करने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों को इस बदलाव से होने वाली असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्च के अंत तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस से आने वाली ट्रेन संख्या 22921 अब गोरखपुर के बजाय बलरामपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से वापस चलेगी।
यह ट्रेन मार्च के अंत तक रहेगी रद्द
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 मार्च तक निरस्त रहेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाने वाली यह ट्रेन 28 मार्च तक नहीं चलेगी।
इसका विस्तार बढ़ाया
साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19409 के अस्थायी विस्तार की अवधि बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन जिसे पहले 14 फरवरी तक थावे स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया था अब 28 मार्च तक थावे तक विस्तारित रहेगी।
ये ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट, नहीं जाएगी गोरखपुर
भारतीय रेलवे के अनुसार, 8 फरवरी से 29 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस केवल बलरामपुर स्टेशन तक ही जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर नहीं जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर और बलरामपुर के बीच रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस पहले 16 फरवरी तक ही थावे से चलाई जानी थी लेकिन अब इसे 29 मार्च तक थावे से ही चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन