rain in madhya pradesh expected mp mausam dept issued alert for lightning and gusty winds मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश; दो दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश; दो दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एमपी के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। दो दिन मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Sat, 24 Jan 2026 04:28 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश; दो दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट

Madhya Pradesh Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 जनवरी से दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की माने तो 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

एमपी में दो दिन होगी बारिश

इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में भी 27 और 28 जनवरी को मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन दोनों ही दिन मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

MP Weather Update
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के इस स्टेशन से चलेगी यह मेला स्पेशल ट्रेन, इन जगहों पर भी रुकेगी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश के बाद सर्द हवाओं का सितम; इस दिन फिर बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुनक नहर को मिलेगी नई पहचान; बनेंगे छठ घाट और दोनों किनारों पर रोड

27 जनवरी को इन जिलों में मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, अशोक नगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवारी, शिवपुरी, श्योपुरकलां, मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया जिलों के कुछ हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी को भी एमपी के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।