himachal pradesh weather yellow alert for dust storms and rain in many districts हिमाचल में मौसम फिर लेगा करवट; किन जिलों में तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में मौसम फिर लेगा करवट; किन जिलों में तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में तेज धूप के बाद मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 से 23 मई तक बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Sun, 17 May 2026 03:31 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में मौसम फिर लेगा करवट; किन जिलों में तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से पहाड़ों से लेकर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में मई के पहले पखवाड़े में हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही किसानों और बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब एक बार फिर खराब मौसम की चेतावनी से सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि दूसरी ओर बारिश से मैदानी और निचले इलाकों में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

19, 20 और 21 मई को बारिश और अंधड़ की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 19, 20 और 21 मई को मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। 22 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है, जबकि 23 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बारिश और गर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 19, 20, 21, मई को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, मानसून पर IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; कब तक बारिश?

किन जगहों पर हुई बारिश?

बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 18 मिलीमीटर और चंबा में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सिरमौर का पांवटा साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी प्रदेशभर में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18-19 मई को ऑरेंज अलर्ट

कहां कितना तापमान?

प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद केलांग में 4.4, ताबो में 6.0, कल्पा में 7.0, मनाली में 9.8, कुफरी और सराहन में 11.1-11.1, भुंतर में 12.5, सियोबाग में 12.7, सोलन में 15.6, पालमपुर में 16.0, शिमला और बरठीं में 16.5-16.5, सुंदरनगर में 17.1, मंडी में 17.9, जुब्बड़हट्टी में 18.2, कांगड़ा में 18.8, नाहन में 19.5, ऊना और बिलासपुर में 20-20, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 22-22 तथा नेरी में 22.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तूफानी हवाओं के साथ इन 11 जिलों में होगी बारिश

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।