jharkhand weather forecast 60 km per hour wind and rainfall alert in 11 districts आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 11 जिलों में होगी बारिश, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 11 जिलों में होगी बारिश

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन झारखंड के 11 जिलों में बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

Sun, 17 May 2026 06:16 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 11 जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में रविवार से अगले चार दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इस दौरान संताल समेत कोल्हान के कुछ जिलों में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

इन जिलों में होगी बारिश

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में आंधी-बारिश के साथ कुछ जगहों पर रविवार को वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को गुमला को छोड़कर अधिकतर जिलों में मौसम अमूमन साफ रहा। सिर्फ गुमला में बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश हुई। हालांकि मौसम साफ रहने के चलते उमस भरी गर्मी रही।

कहां कितना तापमान

रांची समेत झारखंड के कई जिलों के तापमान में दो से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान इसमें दो डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 41.5 डिग्री रहा। वहीं जमशेदपुर का 38.6, बोकारो का 38.5 व कोडरमा का 37.5 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ऐक्शन में CID, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

जिलों में शनिवार का तापमान

रांची 35.9

जमशेदपुर 38.6

मेदिनीनगर 41.3

बोकारो 38.5

कोडरमा 37.5

रांची शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां हर साल बारिश के दौरान जलजमाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। पिछली बारिश में सेवा सदन, थड़पखना, काली टॉवर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, शारदा बाबू लेन और दीपाटोली समेत कई क्षेत्रों की सड़कें जलमग्न हो गई थीं। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस बार मानसून नजदीक होने के बावजूद इन इलाकों में अब तक ऐसी कोई ठोस तैयारी नजर नहीं आ रही, जिससे जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, सम्मान और समान पेंशन की उठी मांग

नगर निगम की ओर से कुछ इलाकों में सड़क निर्माण और सफाई कार्य जरूर कराए गए हैं, लेकिन नालियों की स्थिति अब भी खराब बनी हुई है। सेवा सदन इलाके में नई सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। यहां की कई नालियां अब भी जाम हैं। हाल ही में हुई आधे घंटे से भी कम बारिश में सड़क पर पानी जमा हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी यह स्थिति है, तो लगातार बारिश में हालात और खराब हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड की अदालतों में अब हाईब्रिड मोड में होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने भेजा निर्देश