Chhattisgarh Weather Intense Heatwave Grips State Monsoon Relief Expected Soon says IMD छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, मानसून पर IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; कब तक बारिश?, Raipur Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, मानसून पर IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; कब तक बारिश?

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। हालांकि, इस चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से करीब एक सप्ताह पहले दस्तक दे सकता है।

Thu, 14 May 2026 11:31 AMलाइव हिन्दुस्तान वार्ता, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, मानसून पर IMD ने दी ‘गुड न्यूज’; कब तक बारिश?

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रात और सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। हालांकि, इस चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से करीब एक सप्ताह पहले दस्तक दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारी की मौत के मुआवजे पर 'कैपिंग' खत्म; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदला ये नियम

25 से 27 मई के बीच केरल पहुंचने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून के 25 से 27 मई के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। सामान्यतः मानसून छत्तीसगढ़ में 10 से 15 जून के बीच प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके पहले पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में नौकरी के बहाने 35 लड़कियों को फंसाने की आशंका, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया

प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर भी जारी है।

बुधवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर के लालपुर क्षेत्र में 41 डिग्री तथा माना एयरपोर्ट में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 40.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 39.2 डिग्री, अंबिकापुर में 38 डिग्री और जगदलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तरबूज के साथ चिकन खाना पड़ा भारी; छत्तीसगढ़ में एक की मौत, 3 बच्चे गंभीर

सबसे ठंडा क्षेत्र कौन-सा?

न्यूनतम तापमान के मामले में जगदलपुर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: बालोद में मिट्टी धंसी, 3 की मौत; दुर्ग में फटा सिलेंडर, परिवार खत्म

आगामी पांच दिनों के दौरान कई जिलों मे बारिश

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।