himachal pradesh weather shimla and manali too hot imd issued alert for rain हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर, शिमला मनाली भी तपे; कब होगी बारिश? आ गया अपडेट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर, शिमला मनाली भी तपे; कब होगी बारिश? आ गया अपडेट

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इससे ऊना और शिमला जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

Wed, 22 April 2026 07:35 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर, शिमला मनाली भी तपे; कब होगी बारिश? आ गया अपडेट

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। राज्य के निचले और मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि ठंडे माने जाने वाले हिल स्टेशनों में भी दोपहर के समय गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। पर्यटक स्थलों शिमला व मनाली में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम हो गई है।

38 डिग्री पार गया तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा कांगड़ा में 35.2 डिग्री, सुंदरनगर में 35 डिग्री, बरठीं में 34.7 डिग्री, मंडी में 34.4 डिग्री, भुंतर में 33 डिग्री और नाहन में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

इस बार पहाड़ों में भी गर्मी ज्यादा

वहीं, पहाड़ी और पर्यटन स्थलों पर भी गर्मी ने हैरान किया है। शिमला में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और मनाली में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4 और 3.8 डिग्री ज्यादा है। किन्नौर के कल्पा में तापमान 25.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक है। यह संकेत है कि इस बार पहाड़ों में भी गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ रही है।

24 अप्रैल से बदलेगा मौसम

हालांकि, इस बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अप्रैल से प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।

ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की ओर से 24 अप्रैल को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

25 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम रह सकता है खराब

इसके बाद 25 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 26 और 27 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 28 अप्रैल को फिर से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में निकाय चुनावों का ऐलान, 17 मई को मतदान; 4 जगह पार्टी सिंबल पर वोटिंग

28 अप्रैल तक खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 25 से 28 अप्रैल तक कई इलाकों के लिए आंधी और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और अचानक मौसम बदलने की चेतावनी दी गई है। इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में निर्विरोध ग्राम पंचायत को 25 लाख, जिला परिषद को 1 करोड़ तक का ईनाम

कहां कितना न्यूनतम तापमान?

यदि न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 16 डिग्री, सुंदरनगर में 14.6 डिग्री, भुंतर में 11.7 डिग्री, कल्पा में 8.2 डिग्री, धर्मशाला में 14.4 डिग्री, ऊना में 16.5 डिग्री, नाहन में 17 डिग्री, पालमपुर में 15 डिग्री, सोलन में 13.6 डिग्री, मनाली में 9.4 डिग्री, कांगड़ा में 17.1 डिग्री, मंडी में 15.6 डिग्री और बिलासपुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल भवन में ठहरना अब महंगा, सरकार ने 1200 से सीधे 4000 रुपये बढ़ाया किराया

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।