himachal panchayat chunav unopposed gram panchayats to receive 25 lakh reward हिमाचल में निर्विरोध ग्राम पंचायत को 25 लाख, जिला परिषद को 1 करोड़ तक का ईनाम, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में निर्विरोध ग्राम पंचायत को 25 लाख, जिला परिषद को 1 करोड़ तक का ईनाम

हिमाचल सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर एक नई प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत जो ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद अपने सभी प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुनेंगी, उन्हें पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Tue, 21 April 2026 07:48 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में निर्विरोध ग्राम पंचायत को 25 लाख, जिला परिषद को 1 करोड़ तक का ईनाम

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए एक बड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। इसके तहत निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों को भारी इनाम दिया जाएगा। यदि किसी ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और सभी सदस्य बिना किसी मुकाबले के सर्वसम्मति से चुने जाते हैं तो उसे 25 लाख रुपये की विकास राशि दी जाएगी। इसी तरह, निर्विरोध पंचायत समिति को 50 लाख और निर्विरोध जिला परिषद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। योजना का मकसद चुनावी खर्च को कम करना और गांवों में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

निर्विरोध नेता चुनने वाली ग्राम पंचायत को 25 लाख

पंचायती राज विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, यदि कोई ग्राम पंचायत अपने सभी सदस्यों के साथ-साथ प्रधान और उपप्रधान को निर्विरोध चुनती है, तो उसे 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जिला परिषद में निर्विरोध चुनाव पर 1 करोड़

इसी तरह, पंचायत समिति स्तर पर सभी सदस्यों के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, जिला परिषद के सभी सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अगर बिना मुकाबले चुने जाते हैं, तो उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

क्या है मकसद?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोत्साहन राशि केवल उन्हीं पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को मिलेगी, जहां आगामी आम चुनावों में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाना और आपसी सहमति को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

…ताकि ज्यादा पंचायतें उठा सकें लाभ

पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इस योजना की जानकारी देने और इसे आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पंचायतें इसका लाभ उठा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में निकाय चुनावों का ऐलान, 17 मई को मतदान; 4 जगह पार्टी सिंबल पर वोटिंग

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य में करीब 3600 पंचायतें हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने आज शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान शहरी निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव का एलान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य में 31 मई तक पंचायत चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी संग आएगा अंधड़

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।