Himachal Pradesh Road accident 4 women Teachers died falling into ditch हिमाचल में बड़ा हादसा, चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, खाई में गिरकर 4 महिलाओं की मौत, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बड़ा हादसा, चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, खाई में गिरकर 4 महिलाओं की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें चलती बोलेरो पर अचानक पेड़ गिरने से चार महिला अध्यापिकाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

Sat, 2 May 2026 07:53 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में बड़ा हादसा,  चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, खाई में गिरकर 4 महिलाओं की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें चलती बोलेरो पर अचानक पेड़ गिरने से चार महिला अध्यापिकाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बोलेरो (नंबर एचपी 01के-4621) में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। जैसे ही वाहन सड़क से गुजर रहा था, उसी दौरान पहाड़ी से एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो पर गिर गया। पेड़ के गिरते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से कई फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना में चार महिला अध्यापिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और सीमा आजाद के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें वाहन चालक सुरेश चंद (निवासी रोपड़ी, तारा देवी) और रीना कुमारी (निवासी कठेहड़, सरकाघाट, मंडी) शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 3 दिन तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

आंधी-तूफान के चलते हुए हादसा?

हादसे के समय सड़क पर एक बस सहित अन्य वाहन भी चल रहे थे, जो बाल-बाल पेड़ की चपेट में आने से बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर पेड़ कुछ पल इधर-उधर गिरता तो अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिसे हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच जारी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कौन-कौन लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, उम्मीदवारों की पात्रता पर स्थिति साफ

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने चार लोगों की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कर्मियों के DA पर HC ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब, 4 हफ्ते की मोहलत

रिपोर्ट :यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।