himachal pradesh weather forecast 3 days speedy wind rainfall alert हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 3 दिन तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 3 दिन तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन यानी 3, 4, 5 मई को आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Sat, 2 May 2026 12:13 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 3 दिन तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन यानी 3, 4 और 5 मई को आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 4 मई को ऑरेंज अलर्ट है और इस दिन मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 8 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा और बीच-बीच में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार 3 मई को कई जगहों पर गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 मई को हालात और बिगड़ेंगे, इस दिन ओलावृष्टि, तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 5 मई को भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। 6 और 7 मई को मौसम कुछ हद तक शांत रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। कुल मिलाकर 8 मई तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा।

फसलों को हो रहा नुकसान

मौसम के इस बदलाव का असर खेती-बाड़ी पर भी पड़ सकता है। निचले इलाकों में इस समय गेहूं की कटाई और पिसाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से खेतों में पड़ी कटी फसल भीगकर खराब हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि इस समय सेब के पेड़ों में फ्लावरिंग हो रही है। ओलावृष्टि से फूल झड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। पिछले दिनों भी ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन दिनों होने वाली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 6 दिन चलेंगी तूफानी हवाएं

कहां हुई कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सराहन में 18.5 मिमी, सांगला में 2.4 मिमी, सेओबाग में 2.2 मिमी, वांगटू में 1.0 मिमी और कल्पा में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

शनिवार सुबह तक दर्ज न्यूनतम तापमान में सबसे कम तापमान ताबो में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कुकुमसेरी में 5.4 डिग्री, कल्पा में 6.2 डिग्री, मनाली में 9.5 डिग्री, सराहन में 10.1 डिग्री, भुंतर में 13.2 डिग्री, शिमला में 13.5 डिग्री, सोलन और बरठिन में 15.6 डिग्री, सुंदरनगर में 16.3 डिग्री, जुब्बरहट्टी में 16.4 डिग्री, पालमपुर में 16.5 डिग्री, मंडी में 17.7 डिग्री, नाहन में 18.1 डिग्री, कांगड़ा में 18.3 डिग्री, बिलासपुर में 18.5 डिग्री, ऊना में 18.8 डिग्री और पांवटा साहिब व देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिनदहाड़े हत्या से दहला पटना, घायल पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठ गला काट दिया

फिलहाल आज राज्य में मौसम साफ बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों और खासकर किसानों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 3 दिन होगी वोटिंग

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।