firing diuring pran pratishtha in shimla women got shot died in hospital शिमला में देवता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हवाई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिमला में देवता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हवाई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के रोहड़ू उपमंडल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा रविवार की आधी रात करीब 12:45 बजे चिड़गांव थाना क्षेत्र के कुलगांव में हुआ।

Mon, 27 April 2026 11:02 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
शिमला में देवता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हवाई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के रोहड़ू उपमंडल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा रविवार की आधी रात करीब 12:45 बजे चिड़गांव थाना क्षेत्र के कुलगांव में हुआ, जहां स्थानीय आराध्य देवता की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान यहां हथियार इस्तेमाल कर खुशी जाहिर करने की परंपरा है। इसी परंपरा के दौरान हादसा हुआ और गोली महिला को लग गई और उसकी जान चली गई।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और देर रात तक पारंपरिक नृत्य और उत्सव का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान खुशी जाहिर करने के लिए की गई हवाई फायरिंग एक दुखद हादसे में बदल गई। गोली 26 वर्षीय रितिका को जा लगी, जो सतीश की पत्नी थीं और बकोरा गांव (डाकघर कांथली, तहसील चिड़गांव) की निवासी थीं। रितिका भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 41 डिग्री पार; शनिवार से बदल जाएगा मौसम

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, लेकिन गोली लगने के कारण खून काफी बह चुका था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे समारोह का माहौल बदल दिया और जहां कुछ देर पहले तक उत्सव का माहौल था, वहां मातम छा गया।

हथियार चलाकर जाहिर करते हैं खुशी

स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे देव अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल होते हैं। देवलू बंदूकों के अलावा तलवारें, डांगरू (स्थानीय पहाड़ी हथियार), खुखरी जैसे हथियार लेकर नाचते हैं और कई बार खुशी जाहिर करने के लिए हवाई फायरिंग भी करते हैं। बताया जा रहा है कि इसी तरह की फायरिंग के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और कई लोग हथियारों के साथ थे, जिससे आरोपी की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला रोपवे प्रोजेक्ट: 13 स्टेशनों वाला नेटवर्क, मगर बजट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

पुलिस के एक अधिकारी ने आज सुबह बताया कि इस मामले में चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर, शिमला मनाली भी तपे; कब होगी बारिश? आ गया अपडेट

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।