aaj ka mausam himachal weather update western disturbance rain snowfall alert for 11 and 12 march हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 2 दिन आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 2 दिन आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल यानी 8 और 9 मार्च तक कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 8 March 2026 02:44 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 2 दिन आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल यानी 8 और 9 मार्च तक कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 10 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 11 और 12 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा। इन दो दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही इन दिनों आंधी, तेज हवाएं और आसमानी बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने 11 और 12 मार्च को आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, रांची समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

13 और 14 मार्च को कमजोर होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कुछ कमजोर पड़ जाएगा। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। इससे लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे प्रदेश को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में पिछले एक महीने से अधिक समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार हो रहा है। प्रदेश में आखिरी बार जनवरी के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश और भारी बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से मौसम लगभग सूखा बना हुआ है। इस बार विंटर सीजन में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश और बर्फबारी की कमी का खेती पर असर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश और बर्फबारी की कमी का असर खेती और बागवानी पर भी पड़ने लगा है। खासकर गेहूं और अन्य रबी फसलों के साथ-साथ सेब और अन्य फलों की फसल पर भी सूखे का असर दिखने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में T20 विश्व कप 2026 फाइनल आज, कैसा रहेगा मौसम? जानिए

मैदानी इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर

लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण प्रदेश में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है, जो इस समय के लिए सामान्य से अधिक माना जा रहा है।

शिमला से धर्मशाला तक कितना तापमान

हिल स्टेशनों में भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 9 डिग्री अधिक है। मनाली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 6.8 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा सुंदरनगर में 12.6 डिग्री, भुंतर में 11.2 डिग्री, धर्मशाला में 10.7 डिग्री, ऊना में 14.4 डिग्री, पालमपुर में 14 डिग्री, सोलन में 12.5 डिग्री, कांगड़ा में 15.7 डिग्री, मंडी में 13.3 डिग्री और बिलासपुर में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में करवट लेने वाला है मौसम, यहां जमकर होगी बारिश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।