aaj ka mausam 08 february rain alert in 9 states up bihar delhi mausam samachar यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में करवट लेने वाला है मौसम, यहां जमकर होगी बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में करवट लेने वाला है मौसम, यहां जमकर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार शाम को मौसम करवट ले सकता है  और 9 व 10 मार्च को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 8 March 2026 09:52 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में करवट लेने वाला है मौसम, यहां जमकर होगी बारिश

उत्तर और पश्चिमी भारत में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ही मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तूफानी बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिल्ली में 9 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बारिश की कोई उम्मीत नहीं है। बल्कि तेज धूप लगातार गर्मी बढ़ाएगी। तापमान बढ़ने की वजह से लोग परेशान हो सकते हैं। पिछले 50 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जो पांच मार्च, 1999 को दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा की निगरानी को स्पेशल टास्क फोर्स, हर रूट की करेंगे निगरानी

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पूरे दिन धूप खिली रहेगी लेकिन शाम होते-होते बादल मंडरा सकते हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 9 और 10 मार्च को बूंदा बांदी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इतने इलाकों में सोमवार को रहेगा जल संकट, स्टोर करके रख लें पानी

पहाड़ी इलाकों में बारिश

मौसम विभाग ने बिहार में भी मौसम के करवट लेने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के भी कुछ जिलों में 9 और 10 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम

राजस्थान में मार्च के महीने में आसामन्य रूप से काफी गर्मी पड़ रही है और तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से चार से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर तथा चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में धूप खुली रह सकती है। फिलहाल बारिश के संकेत नहीं दिए गए हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।