Ahmedabad Weather report T20 World Cup Cup 2026 Final India vs New Zealand Match rain prediction and other updates Ahmedabad Weather report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 WC फाइनल आज, कैसा रहेगा मौसम? जानिए, Cricket Hindi News - Hindustan

Ahmedabad Weather report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 WC फाइनल आज, कैसा रहेगा मौसम? जानिए

Ahmedabad Weather report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच आज खेला जाना है। मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा? ये जान लीजिए ।

Sun, 8 March 2026 09:01 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Ahmedabad Weather report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 WC फाइनल आज, कैसा रहेगा मौसम? जानिए

Ahmedabad Weather report Live Updates: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया वर्सेस न्यूडीलैंड T20 World Cup 2026 फाइनल मैच आज खेला जाना है। रविवार 8 मार्च की शाम को 7 बजे से ये महामुकाबला शुरू होगा। इस खिताबी मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है? क्या फैंस को किसी बात की चिंता बारिश को लेकर करने की जरूरत है? या फिर मैच में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी?ये जान लीजिए।

गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बने इस स्टेडियम में अमूमन मार्च के महीने में बारिश होने की संभावना कम होती है। 8 मार्च को भी बारिश की संभावना एक फीसदी भी नहीं है। हालांकि, ओस गिरने के थोड़े बहुत चांस हैं, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा। एक्यूवेदर या बीबीसी वेदर की रिपोर्ट की मानें तो मैच से पहले मैच के दौरान और मैच के बाद बारिश की संभावना नहीं है। एक लाख के करीब फैंस इस मैच को देखने के लिए पहुंचने वाले हैं, जिन्हें मैच का फुल मजा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs NZ ऐतिहासिक फाइनल आज; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इंडिया और न्यूजीलैंड की बात करें तो दोनों ने दमदार क्रिकेट इस टूर्नामेंट में खेली है। भारतीय टीम एक मैच पूरे टूर्नामेंट में हारी है, जबकि न्यूजीलैंड को दो मैचों में हार मिली है, जिसमें एक मैच ग्रुप फेज का था और एक मैच सुपर 8 फेज का। हालांकि, सेमीफाइनल में बड़ी जीत कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की थी, जो लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहीं, टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से अपने सुपर 8 के मैच में हार मिली है।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम एक भी मैच कीवी टीम के खिलाफ नहीं जीती है। अब तक तीन बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें हर बार भारतीय टीम मैच हारी है। ऐसे में इतिहास को पलटने का मौका भारतीय टीम के पास है। भारत के पास पहली टीम बनने का मौका होगा, जो तीसरा खिताब जीतेगी, लगातार दो खिताब जीतेगी और घर पर भी खिताब जीतेगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।