Tragic accident at dyeing mill in Gujarat Surat city 3 workers from Bihar died गुजरात की कपड़ा रंगाई मिल में दर्दनाक हादसा; बिहार के 3 मजदूरों की गई जान, 1 की हालत गंभीर, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात की कपड़ा रंगाई मिल में दर्दनाक हादसा; बिहार के 3 मजदूरों की गई जान, 1 की हालत गंभीर

गुजरात के सूरत शहर से बिहार के रहने वाले तीन लोगों की मौत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया सूरत शहर में एक कपड़ा रंगाई मिल में सफाई के लिए अपशिष्ट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) के अंडरग्राउंड टैंक में घुसे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।  

Sat, 7 March 2026 02:22 PMPraveen Sharma सूरत, पीटीआई
share
गुजरात की कपड़ा रंगाई मिल में दर्दनाक हादसा; बिहार के 3 मजदूरों की गई जान, 1 की हालत गंभीर

गुजरात के सूरत शहर से बिहार के रहने वाले तीन लोगों की मौत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया सूरत शहर में एक कपड़ा रंगाई मिल में सफाई के लिए अपशिष्ट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) के अंडरग्राउंड टैंक में घुसे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि वहीं एक अन्य मजदूर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात पांडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया में पारस प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड में हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार को दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के लोकप्रिय विधायक का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

ईटीपी टैंक में घुसते ही चारों बेहोश हो गए

इंस्पेक्टर जेआर चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सोनू पासवान, 19 वर्षीय दिलीप पासवान और 23 वर्षीय संदीप पासवान के रूप में हुई है। वहीं एक और मजदूर महेंद्र पासवान का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, उन्होंने बताया कि वे सभी बिहार के रहने वाले थे। इंस्पेक्टर चौधरी ने कहा कि ईटीपी टैंक में घुसते ही चारों बेहोश हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शख्स के पैर बाहर निकालते ही चल पड़ी लिफ्ट, गुजरात से सामने आया डराने वाला वीडियो

हादसे का कारण जानने के लिए जांच शुरू

अधिकारी ने बताया कि गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और फॉरेंसिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भेजकर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के जन्म की खुशी मनाने गुजरात से घर आया था युवक, संदिग्ध हालात में हुई मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।