Gujarat BJP MLA Govind Parmar dies at 72 गुजरात के लोकप्रिय विधायक का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात के लोकप्रिय विधायक का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

1953 में जन्मे परमार का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक चला, और अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग राजनातिक पार्टियों में भी काम किया। वह गुजरात विधानसभा के लिए चार बार चुने गए - 1995, 1998, 2017 और 2022 में।

Sat, 7 March 2026 01:02 AMSourabh Jain पीटीआई, आणंद, गुजरात
share
गुजरात के लोकप्रिय विधायक का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोविंद परमार का शुक्रवार को आणंद जिले में अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। परमार जिले की उमरेठ विधानसभा सीट से चुने गए थे और उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि परमार सेंट्रल गुजरात के अनुभवी नेता और चौथी बार MLA का चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। आणंद शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की एक पोस्ट में कहा, 'अभी उमरेठ के लोकप्रिय विधायक गोविंदभाई परमार के दुखद निधन की खबर सुनी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुखी परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।'

गुजरात भाजपा बोली- इस दुख की भरपाई नहीं हो सकती

वहीं भाजपा की गुजरात ईकाई ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘उमरेठ विधानसभा के लोकप्रिय MLA गोविंदभाई परमार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली है। उनके निधन से संगठन और समाज को ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार और कार्यकर्ताओं को यह दुख सहने की शक्ति दें।’

कई दशकों तक राजनीति में रहे सक्रिय

1953 में जन्मे परमार का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक चला, और अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग राजनातिक पार्टियों में भी काम किया। वह गुजरात विधानसभा के लिए चार बार चुने गए - 1995, 1998, 2017 और 2022 में।

1995 में पहली बार निर्दलीय के रूप में चुने गए

वह पहली बार 30 साल पहले साल 1995 में आणंद जिले की सरसा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर विधानसभा में आए थे। परमार ने 1998 के विधानसभा चुनाव में सरसा सीट बरकरार रखी, लेकिन इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद के चुनाव हारने के बाद परमार BJP में शामिल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के शहर को 202करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,संघवी की महिलाओं से खास अपील
ये भी पढ़ें:देशभर में भेजे बम की धमकी के 50 से ज्यादा ईमेल, गुजरात पुलिस ने दबोचा आरोपी
ये भी पढ़ें:गुजरात के तीन जिलों में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

साल 2008 के चुनाव के समय सरसा सीट को उमरेठ विधानसभा सीट में मिला दिया गया था। इसके बाद साल 2012 के चुनावों में, उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद हुए अगले दोनों चुनावों 2017 और 2022 में वह एकबार फिर चुन लिए गए, इन दोनों चुनावों को BJP के टिकट पर उमरेठ से जीत गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।