surat-students-suicide-chatgpt-search-elon-musk-reaction-ai-controversy सूरत में 2 छात्राओं ने ChatGPT का इस्तेमाल करके मंदिर में किया सुसाइड, एलन मस्क ने कहा…, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

सूरत में 2 छात्राओं ने ChatGPT का इस्तेमाल करके मंदिर में किया सुसाइड, एलन मस्क ने कहा…

दोनों युवतियों के शव एक मंदिर के वॉशरूम से बरामद हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने आत्महत्या के तरीकों के बारे में ChatGPT पर सर्च किया था। इस घटना पर एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Mon, 9 March 2026 01:52 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सूरत
share
सूरत में 2 छात्राओं ने ChatGPT का इस्तेमाल करके मंदिर में किया सुसाइड, एलन मस्क ने कहा…

गुजरात के सूरत में दो कॉलेज छात्राओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दोनों युवतियों के शव एक मंदिर के वॉशरूम से बरामद हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने आत्महत्या के तरीकों के बारे में ChatGPT पर सर्च किया था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दी है- “Yikes”

पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां 18 से 20 वर्ष की उम्र की थीं और बचपन की दोस्त थीं। शुक्रवार सुबह वे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की, तो वह उन्हें शहर के स्वामिनारायण मंदिर तक ले गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 1 की मौत, 4 घायल; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
ये भी पढ़ें:मैं अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा, वो राजनीति में कभी नहीं आएंगे; केजरीवाल

मंदिर परिसर के बाहर एक युवती की स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों युवतियां मंदिर के वॉशरूम में जाती हुई दिखाई दीं। जब पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर दोनों के शव मिले। मौके से एनेस्थेटिक की बोतलें और सिरिंज भी बरामद की गईं।

सूरत सिटी के सहायक पुलिस आयुक्त एनपी गोहिल के मुताबिक, जांच के दौरान जब दोनों के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उनके सर्च हिस्ट्री में सुसाइड के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में जानकारी खोजी गई थी। उनके फोन की गैलरी में एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी मिला, जिसमें एक महिला के एनेस्थेटिक इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने की खबर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में नकली iPhone पार्ट्स का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 1.6 करोड़ का सामान जब्त
ये भी पढ़ें:हम ईरान का साथ देने जा रहे… भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसने दोनों छात्राओं को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

इस घटना के बाद एआई प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी और उपयोग को लेकर बहस भी तेज हो गई है। गौरतलब है कि एलन मस्क और ओपन एआई के बीच पहले से कानूनी विवाद चल रहा है, जिसमें मस्क कंपनी पर अपने मूल गैर-लाभकारी उद्देश्य से हटने का आरोप लगा चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।