I will never give tickets to my two children, will never enter politics: Kejriwal declares मैं अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा, वो राजनीति में कभी नहीं आएंगे; केजरीवाल का ऐलान, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

मैं अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा, वो राजनीति में कभी नहीं आएंगे; केजरीवाल का ऐलान

केजरीवाल ने गांधीनगर में परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा के समापन पर अपने संबोधन में कहा- मेरे 2 बच्चे हैं। मैं उन्हें कभी टिकट नहीं दूंगा। वो कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे।

Sun, 8 March 2026 07:25 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगर
share
मैं अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा, वो राजनीति में कभी नहीं आएंगे; केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के गांधीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि उनके बच्चे राजनीति में कभी नहीं आएंगे। केजरीवाल ने गांधीनगर में परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा को संबोधित करते हुए कहा- मेरे 2 बच्चे हैं। मैं उन्हें कभी टिकट नहीं दूंगा। वो कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश की अन्य राजनीतिक पार्टियों में फैले परिवारवाद पर निशाना साधा।

अमित शाह पर साधा निशाना

केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- जय शाह में ऐसी कौन सी खूबी है कि वो बीसीसीआई का चेयरमैन बना। इंटरनेशनल क्रिकेट का भी चेयरमैन बनाया। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा- अरे वहां तो कम से कम किसी दूसरे गुजराती को बैठा देते। इनको टिकट देनी होती है, तो सारे अपने बच्चों को देते हैं। केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- हमारे बच्चों को टिकट क्यों नहीं देते? हमारे बच्चों में क्या कमी है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम ईरान का साथ देने जा रहे… भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO
ये भी पढ़ें:मेरे पीछे लगी है दिल्ली पुलिस? आप नेता ने लगाया मोदी-शाह पर जासूसी कराने का आरोप

अपने बच्चों को कभी टिकट नहीं दूंगा

इसके बाद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा- मैं अपने बच्चों को टिकट नहीं देता। मेरे दो बच्चे हैं। वो अपना काम कर रहे हैं। मैं कभी अपने बच्चों को टिकट नहीं दूंगा। वो कभी भी राजनीति के अंदर नहीं आएंगे। हमारे जितने नेता बैठे हैं, इशुदान गढ़वी के दूर-दूर तक कोई रिश्तेदार नेता नहीं है। चैतर वसावा का भी दूर-दूर तक कोई नहीं है। गोपाल इटालिया पुलिस में एक छोटी सी नौकरी करते थे, इनका भी दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

गुजरात में रोज पेपर लीक हो जाते हैं, केजरीवाल

परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा के समापन समारोह में जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने गुजरात भाजपा पर जमकर निशाना साधा। यहां भाजपा के नेता तरक्की कर रहे हैं। युवा, महिलाएं, किसान तरक्की नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने हमलावर होते हुए कहा- पंजाब में पांच साल से हमारी सरकार है, वहां पेपर लीक नहीं होते, लेकिन गुजरात में रोज पेपर लीक हो जाते हैं। कैसे, कौन करता है, पेपर लीक? यही लोग करते हैं, इनकी पार्टी के लोग ही पेपर लीक करते हैं।

यहां दारू की होम डिलीवरी होती है

कहते हैं, गुजरात के अंदर दारू बंद है। यहां सरेआम दारू बिकती है। केजरीवाल ने बरसते हुए कहा- यहां दारू की होम डिलीवरी होती है। आप फोन करो, दारू घर में आती है। ये पैसा कहां जाता है, सारा इनके पास जाता है। हमारे बच्चों नकली दारू, पुड़िया देते हैं। आज ड्रग्स भी बिक रही है। कोई स्कूल ऐसा नहीं है, जहां ड्रग्स नहीं बिक रही है। हर जगह ड्रग्स बिक रही है। कौन लोग बेच रहे हैं, इन्हीं के लोग ड्रग्स बेच रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।