Rs 1,150 crore cocaine seized off Gujarat coast in international drug bust; 3 foreigners held 1150 करोड़ की कोकीन गुजरात में पकड़ी गई, 3 विदेशी भी दबोचे गए; समंदर के रास्ते कहां से आया ड्रग्स?, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

1150 करोड़ की कोकीन गुजरात में पकड़ी गई, 3 विदेशी भी दबोचे गए; समंदर के रास्ते कहां से आया ड्रग्स?

ये ऑपरेशन गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मिलकर चलाया है। इसमें करीब 1150 करोड़ रुपये की 115 किलो कोकीन जब्त की गई है। सुरक्षा बलों ने 3 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है,

Wed, 27 May 2026 04:15 PMRatan Gupta पीटीआई, अहमदाबाद
share
1150 करोड़ की कोकीन गुजरात में पकड़ी गई, 3 विदेशी भी दबोचे गए; समंदर के रास्ते कहां से आया ड्रग्स?

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। ये ऑपरेशन गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मिलकर चलाया है। इसमें करीब 1150 करोड़ रुपये की 115 किलो कोकीन जब्त की गई है। सुरक्षा बलों ने 3 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि 1 अन्य आरोपी समुद्र में कूदकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

कराची होकर आया था जहाज

गुजरात के डीजीपी केएलएन राव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह ड्रग्स खेप लैटिन अमेरिका, मेक्सिको, अमेरिका और पाकिस्तान के कराची होते हुए गुजरात पहुंची थी। जिस मालवाहक जहाज ‘यूरोप’ से यह खेप बरामद हुई, वह कच्छ जिले के मुंद्रा पोर्ट के पास लंगर डाले हुए था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब हर हाल में जीतना है, सांसद ने गिनाईं वजहें; 1984 दंगों और वाजपेयी का जिक्र

ब्राजील से भारत आई कोकीन

अधिकारियों के मुताबिक, गुजरात एटीएस को पहले से खुफिया जानकारी मिली थी कि ब्राजील से समुद्री रास्ते के जरिए भारी मात्रा में कोकीन भारत लाई जा रही है। इसके बाद 25 मई की रात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। 26 मई की सुबह जहाज को घेरकर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पता चला कि जहाज में छह बैग में मादक पदार्थ छिपाए गए थे। जैसे ही कोस्ट गार्ड की टीम जहाज के करीब पहुंची, डेक पर मौजूद दो लोगों ने भारी बैग समुद्र में फेंक दिए। खराब दृश्यता के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने पांच बैग समुद्र से बरामद कर लिए, जबकि एक बैग अब तक नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने विदाई के वक्त मांगे थे 2 लाख, FIR से बड़ा खुलासा

10 करोड़ रुपये प्रति किलो है कीमत

बरामद बैगों से करीब 115 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन लगभग 115 किलोग्राम है। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई कि यह कोकीन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये प्रति किलो आंकी गई है। जांच एजेंसियों को बैगों से चार Apple AirTags, GPS डिवाइस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन उपकरण भी मिले हैं। इससे संकेत मिला है कि तस्कर इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग के जरिए पूरी खेप की निगरानी कर रहे थे।

इन देशों के नागरिकों पकड़े गए

इस मामले में तंजानिया के नागरिक जुमा नासिर उमर को जहाज से गिरफ्तार किया गया। वहीं दिल्ली पुलिस की मदद से द्वारका इलाके से दो अन्य विदेशी नागरिकों- नाइजीरियाई नागरिक केल्विन चुक्वुआमा और युगांडा के बैरुंगे जेम्स को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि ये दोनों समुद्र में ड्रग्स की डिलीवरी लेने वाले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बकरीद पर कहां होगी कुर्बानी, क्या है बैन? जानिए सरकार के नियम

एक आरोपी जहाज से कूदकर हुआ फरार

डीजीपी राव के अनुसार, एक अन्य तंजानियाई आरोपी जहाज से समुद्र में कूदकर फरार हो गया। उसकी तलाश में कोस्ट गार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूछताछ में आरोपी उमर ने खुलासा किया कि नवंबर 2025 में ब्राजील में जहाज के मोटर रूम में गुप्त रूप से कोकीन छिपाई गई थी। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।