Delhi govt forms teams to oversee sale, sacrifice of animals ahead of Bakrid दिल्ली में बकरीद पर कहां होगी कुर्बानी, क्या है बैन? स्पेशल टीम करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बकरीद पर कहां होगी कुर्बानी, क्या है बैन? स्पेशल टीम करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

Delhi Bakrid Guidelines: सरकार ने साफ कहा है कि इस बार सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही नियमों का पालन सही ढंग से लागू कराने के लिए सभी 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) तैनात की गई हैं।

Tue, 26 May 2026 10:16 PMRatan Gupta नई दिल्ली, पीटीआई
share
दिल्ली में बकरीद पर कहां होगी कुर्बानी, क्या है बैन? स्पेशल टीम करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

Delhi Bakrid Guidelines: बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में पशुओं की खरीद-बिक्री और कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने साफ कहा है कि इस बार सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही नियमों का पालन सही ढंग से लागू कराने के लिए सभी 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) तैनात की गई हैं।

रैपिड रिस्पॉन्स टीम करेंगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से गठित ये टीमें बकरीद से पहले और त्योहार के दौरान अलग-अलग इलाकों में निगरानी करेंगी। मंगलवार को टीमों ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, मध्य, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई बाजारों और इलाकों में चेकिंग भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं लोकसेवक नहीं, फिर भी कठोर सजा मिली; उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर

बकरीद पर दिल्ली में कहां होगी कुर्बानी

विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि बकरीद पर किसी भी तरह की अवैध कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक, जानवरों की खरीद-बिक्री पब्लिक प्लेस पर नहीं की जा सकेगी। कुर्बानी केवल तय की गईं वैध जगहों पर ही की जा सकेगी। सड़कों, गलियों या खुले सार्वजनिक इलाकों में कुर्बानी पर रोक रहेगी।

इन जानवरों की कुर्बानी बैन

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह बैन रहेगी। बिना लाइसेंस मीट बेचने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एडवाइजरी में पशुओं के साथ क्रूरता न करने पर भी जोर दिया गया है। परिवहन के दौरान जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जा सकेगा। साथ ही खून और पशुओं के अवशेष नालियों या सार्वजनिक सीवर सिस्टम में फेंकने पर भी रोक लगाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपना बच्चा समझकर माफ कर दीजिए… ट्विशा की बात सुन पिता के छलके आंसू; VIDEO वायरल
ये भी पढ़ें:ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने विदाई के वक्त मांगे थे 2 लाख, FIR से बड़ा खुलासा

बकरीद से पहले अलर्ट मोड में सरकार

सरकार की टीमें पशुपालकों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को नियमों के बारे में जागरूक भी कर रही हैं। दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के नियम उल्लंघन की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या PCR को दें। बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में राजधानी में त्योहार से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।