Holi special train will pass through many states; see route stops dates and timings Holi Special Train : 6 राज्यों से होकर गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन; देखें रूट, स्टॉप और डेट-टाइमिंग, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

Holi Special Train : 6 राज्यों से होकर गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन; देखें रूट, स्टॉप और डेट-टाइमिंग

होली पर घर जाने का सपना संजोकर बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे गुजरात के साबरमती से हरिद्वार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। अब इसके रूट से लेकर डेट और टाइमिंग तक सबकुछ सामने आ गया है। 

Sat, 21 Feb 2026 12:56 PMPraveen Sharma अहमदाबाद, वार्ता
share
Holi Special Train : 6 राज्यों से होकर गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन; देखें रूट, स्टॉप और डेट-टाइमिंग

होली पर घर जाने का सपना संजोकर बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे गुजरात के साबरमती से हरिद्वार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन छह राज्यों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। अब इसके रूट से लेकर डेट और टाइमिंग तक सबकुछ सामने आ गया है।

मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने होली त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही असारवा से आगरा केंट के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर रांची से चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बताया रूट; देखें लिस्ट

10 फेरे लगाएगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 23 फरवरी और 02, 09, 16, 23 मार्च को साबरमती से शाम 18:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात 20:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी और 03, 10, 17, 24 मार्च को हरिद्वार से रात 21:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात में 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनबाद से यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, होली पर गोंदिया-पटना विशेष ट्रेन भी चलेगी

इन स्टेशनों पर स्टॉप

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना,रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

असारवा से आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग

ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा-आगरा केंट-असारवा स्पेशल (60 फेरे): ट्रेन संख्या 01920 असारवा-आगरा केंट स्पेशल 19 फरवरी से 30 मार्च तक (मंगलवार और बुधवार को छोडकर) असारवा से प्रतिदिन 1450 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 0745 बजे आगरा केंट पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन संख्या 01919 आगरा केंट-असारवा स्पेशल 18 फरवरी से 29 मार्च तक (सोमवार और मंगलवार को छोडकर) आगरा कैंट से प्रतिदिन 1810 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 1110 बजे असारवा पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ से दिल्ली के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, इन शहरों से होकर गुजरेगी

गौरतलब है कि रेलवे द्वारा हर साल होली, दिवाली और छठ महापर्व जैसे सभी बड़े त्योहारों के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। यह स्पेशल ट्रेनें कई राज्यों से होकर गुजरती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।