होली पर रांची से चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बताया रूट; देखें लिस्ट
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली 10 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पटना-चर्लपल्ली-पटना वाया रांची होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल वाया रांची से 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली 10 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पटना-चर्लपल्ली-पटना वाया रांची होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल वाया रांची से 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। पटना से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी, रांची रात 11.25 बजे आएगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर पटना दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी।
रांची से चलेंगी ये ट्रेनें
● हटिया-राउरकेला-दुर्ग-नागपुर, बेल्लमपल्ली होते हुए सुबह 3.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
● चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 10 बजे रवाना होगी और रांची होते हुए पटना दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
● गोंदिया-पटना होली स्पेशल वाया रांची दो मार्च को गोंदिया से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी होते मंगलवार दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी।
● पटना-गोंदिया स्पेशल ट्रेन मंगलवार शाम 5.15 बजे रवाना होगी और रांची होते हुए गोंदिया बुधवार रात 11 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे।
● रांची-गोरखपुर होली स्पेशल दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रात 11.35 बजे रवाना होगी, जो मुरी, बोकारो, गोमो, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बनारस होते मंगलवार रात 10.30 बजे पहुंचेगी।
● गोरखपुर-रांची होली स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग होते हुए बुधवार रात 8.45 बजे रांची पहुंचेगी।
● रांची-जलालपुर पनवारा होली स्पेशल ट्रेन दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 10.50 बजे रांची से रवाना होगी और मुरी, बोकारो, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए मंगलवार शाम 4 बजे जलालपुर पनवारा पहुंचगी।
● जलालपुर पनवारा-रांची होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से मंगलवार शाम छह बजे रवाना होगी और रांची आगमन दोपहर 12.15 बजे होगी। इस ट्रेन में 22 कोच होगा।
रांची का हवाई किराया 14 हजार पहुंचा
होली के त्योहार को लेकर विमानों में यात्रियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगी है। 27 फरवरी के बाद विभिन्न महानगरों से रांची आनेवाले विमानों का किराया बढ़ने लगा है। खासकर 28 फरवरी से महानगरों से रांची आनेवाले सभी सीधी उड़ान वाली विमान सेवाओं की बुकिंग में तेजी आई है। अभी से बेंगलुरु, मुंबई से रांची का किराया 14 हजार के करीब आ चुका है। समय नजदीक आने के साथ किराया हर दिन बढ़ रहा है।
सामान्य दिनों में विभिन्न महानगरों से रांची का किराया पांच से सात हजार रुपए के बीच है। रांची से दिल्ली का सामान्य किराया 5,178 रुपए है। वहीं, बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 7,115 रुपए के करीब है। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों का किराया भी इसी के आसपास है। 27 फरवरी के बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि शहरों से रांची पहुंचना मुश्किल हो रहा है। विमान सेवाओं की सीटों की बुकिंग में जिस तरह से तेजी आई है, उससे किराया में और वृद्धि होने का अनुमान है।
विशेष विमान सेवा भी हो सकती है शुरू
कनेक्टिंग विमान सेवाओं में भी सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा मांग बेंगलुरु-रांची और मुंबई-रांची की सेवाओं में है। पर्व के दौरान यात्रियों के दबाव को लेकर अतिरिक्त विमान सेवा शुरू करने के बारे में इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि यदि सीधी विमान सेवाओं में दबाव अत्यधिक होगा तो मुख्यालय स्तर से ही ऐसी सेवा शुरू की जा सकती है।




साइन इन