छत्तीसगढ़ से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन; जानिए कब चलेगी, कहां-कहां रुकेगी
प्रवक्ता ने बताया कि इस स्पेशन ट्रेन में चार जनरल, सात स्लीपर, पांच थर्ड AC, एक सेकेंड AC, एक AC-प्रथम सह AC-द्वितीय, एक पावर कार, एक SLRD सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्री सुविधाजनक यात्रा कर पाएंगे।

आगामी होली के त्योहार पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए और उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने छत्तीसगढ के दुर्ग स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच दो-दो फेरों वाली होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को SECR के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दुर्ग से एक और दो मार्च को सुबह 10.45 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 11.10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
आगे उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दो और तीन मार्च को दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन शाम 18.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इस दौरान इस ट्रेन को रायपुर, उसलापुर , पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा केंट और मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस स्पेशन ट्रेन में एक पावर कार, एक SLRD, चार जनरल, सात स्लीपर, पांच थर्ड AC, एक सेकेंड AC, एक AC-प्रथम सह AC-द्वितीय सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्री सुविधाजनक यात्रा कर पाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन