Gujarat Final electoral roll published with 4.40 crore voters, see district-wise data गुजरात में चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में बढ़ गए करीब साढ़े पांच लाख मतदाता, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में बढ़ गए करीब साढ़े पांच लाख मतदाता

निर्वाचन आयोग के अनुसार अंतिम वोटर लिस्ट गुजरात के सभी पोलिंग स्टेशनों और तय जगहों पर उपलब्ध करा दी गई है और इसे चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

Tue, 17 Feb 2026 04:12 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगर, गुजरात
share
गुजरात में चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में बढ़ गए करीब साढ़े पांच लाख मतदाता

गुजरात में करीब साढ़े तीन महीने तक चली SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरित शुक्ला ने फाइनल इलेक्टोरल रोल के प्रकाशन की घोषणा करते हुए बताया कि इस सूची में पूरे गुजरात में 4.40 करोड़ मतदाताओं का नाम दर्ज किया गया है। इस दौरान निर्धारित समय सीमा के अंदर पुनरीक्षण का काम पूरा करने में सहयोग देने के लिए उन्होंने गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि यह अभियान व्यापक जनसहभागिता का उदाहरण है।

यह है SIR प्रक्रिया का पूरा गणित

इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि SIR से पहले राज्य में कुल 5,08,43,436 मतदाता दर्ज थे। तय समयसीमा के अंदर कुल 4,34,70,109 मतदाताओं से गणना प्रपत्र मिले और सभी का पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन कर दिया गया।

अंतिम सूची में बढ़े साढ़े पांच लाख मतदाता

ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन से पहले राज्य में 5,08,43,436 वोटर थे, सत्यापन और रिवीजन के बाद जारी ड्राफ्ट रोल में 4,34,70,109 वोटर दर्ज किए गए, जबकि अब सामने आई अंतिम निर्वाचन सूची में मतदाताओं की यह संख्या बढ़कर 4,40,30,725 हो गई। इस दौरान ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद लगभग 5.60 लाख मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई।

शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में 34 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 182 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, 855 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और 50,963 बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ-साथ कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा वोटर्स, विभिन्न मीडिया समूह, राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी समूहों ने भी सहयोग किया।

घर-घर जाकर किया गया वेरिफिकेशन

अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए BLO ने लगातार घर-घर जाकर सर्वे किए, जिसमें मृत वोटरों, स्थाई रूप से उस स्थान को छोड़ चुके लोगों और डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन वाले मतदाताओं की पहचान की गई। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं आए थे, उनकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई। मौत, माइग्रेशन या गैर-मौजूदगी की वजह से वापस न किए गए फॉर्म को सत्यापित करने के लिए BLO और राजनीतिक पार्टियों के बूथ-लेवल एजेंटों के बीच बैठक भी की गईं। ऐसे वोटरों की लिस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी और चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की वेबसाइट पर पब्लिश की गई।

अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां प्रकाशित

निर्वाचन आयोग के अनुसार अंतिम वोटर लिस्ट गुजरात के सभी पोलिंग स्टेशनों और तय जगहों पर उपलब्ध करा दी गई है और इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। हर जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को अंतिम मतदाता सूची की दो कॉपी दी गई है, जिसमें से एक फोटो सहित प्रिंटेड फोटोकॉपी और एक बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी दी गई हैं। SIR के दौरान इकट्ठा किए गए नागरिकों के अपडेटेड फोटो को अगले इलेक्टोरल रोल रिविजन में शामिल किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची की जिलेवार जानकारी इस तरह है…

गुजरात के लिए चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, राज्य में अब कुल 4.40 करोड़ मतदाता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।