Gujarat Man Narrow escape As elevator Goes uo Viral Video गुजरात में दरवाजा खुलते ही ऊपर की ओर भागी लिफ्ट, बाल-बाल बचा शख्स; रोंगटे खड़े कर देगा Video, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में दरवाजा खुलते ही ऊपर की ओर भागी लिफ्ट, बाल-बाल बचा शख्स; रोंगटे खड़े कर देगा Video

गुजरात के वलसाड में सरदार हाइट्स सोसायटी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया। वत्सल पांचाल नाम का ये शख्स लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर जा रहा था लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलने को हुआ, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर चली गई।

Wed, 4 March 2026 11:34 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वलसाड
share
गुजरात में दरवाजा खुलते ही ऊपर की ओर भागी लिफ्ट, बाल-बाल बचा शख्स; रोंगटे खड़े कर देगा Video

गुजरात के वलसाड में सरदार हाइट्स सोसायटी से हैरान करने वाला मामला सामने आया था जहां एक शख्स मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया। वत्सल पांचाल नाम का ये शख्स लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर जा रहा था लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलने को हुआ, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर चली गई। गनीमत रही की शख्स समय रहते बाहर की ओर कूद गया वरना वह लिफ्ट और फर्श के बीच फंस सकता था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद अब परिसर में सभी 36 लिफ्टों के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है शख्स लिफ्ट के अंदर दाखिल होता है और अपने फ्लोर के आने का इंतजार करता है। वह गेट पर हाथ रखकर खड़ा होता है। फ्लोर आते ही गेट खुलता है और वह बाहर निकलने ही वाला होता है कि तभी अचानक लिफ्ट ऊपर चली जाती है। इस हादसे में उनके सिर पर मामूली चोट आई हैं और अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के इन 10 बांधों में मिली गंभीर खामियां, डैम सेफ्टी संगठन ने उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:गुजरात के शहर बनेंगे वायर फ्री, गांवों को मिलेगी कचरे से मुक्ति; शुरू हुए 2 मिशन
ये भी पढ़ें:बेटे के जन्म की खुशी मनाने गुजरात से घर आया था युवक, संदिग्ध हालात में हुई मौत

क्यों हुआ हादसा?

शरुआती जांच में पाया गया है कि यह हादसा ड्राइव में तकनीकी खराबी के कारण हुआ। इस खराबी की वजह से लिफ्ट के दरवाजे खुले होने के बावजूद वह ऊपर की ओर चलने लगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने अब सरदार हाइट्स परिसर में लगी सभी 36 लिफ्टों की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस परिसर में 18 इमारतें हैं और यहां रहने वाले निवासी साल 2019 से इन लिफ्टों का उपयोग कर रहे हैं।

नोएडा में भी हो चुका है ऐसा हादसा

पिछले साल नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक सोसायटी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां लिफ्ट के खराब होने के कारण वह सीधे छत से जा टकराई थी। उस घटना में तीन लोग घायल हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।