Bomb threats to several schools in Delhi for second time in a week दिल्ली में एक हफ्ते में दूसरी बार कई स्कूलों को बम की धमकी; पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में एक हफ्ते में दूसरी बार कई स्कूलों को बम की धमकी; पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। एक हफ्ते में दिल्ली के स्कूलों को धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है।

Fri, 13 Feb 2026 10:36 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में एक हफ्ते में दूसरी बार कई स्कूलों को बम की धमकी; पुलिस, बम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक हफ्ते में दिल्ली के स्कूलों को धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है। पुलिस की टीमें सभी जगह पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हैं। बीते 9 फरवरी को भी सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल स्कूलों को मिला था, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

दिल्ली में फिर स्कूलों को ई मेल से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अभी तक बीटी तमिल स्कूल झंडेवालान, ब्रिटिश स्कूल और एसपीवी स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है। सुबह नौ बजे स्कूल प्रशासन की तरफ से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी स्कूलों को खाली करा कर जांच कर रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, तलाश जारी

झंडेवालान के बीडी तमिल एजुकेशन को मिली ईमेल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह देश की राजधानी के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली। धमकी वाली पहली कॉल सुबह 9:13 AM बजे झंडेवालान के बीडी तमिल एजुकेशन को मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर डिपार्टमेंट, बम और डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर जुट गईं। तलाशी के लिए सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है।

सोमवार को इन स्कूलों को मिली थी धमकी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इससे पहले सोमवार को देश की राजधानी के नौ स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। पुलिस के मुताबिक, ये धमकियां सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच ईमेल से मिलीं। अलर्ट के बाद, दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट की टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंचे। साउथ दिल्ली में, तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली। इनमें लोधी रोड पर एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और सादिक नगर में द इंडियन स्कूल शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के उस्मानपुर में असद गैंग का एनकाउंटर, सरगना समेत 3 को लगी गोली

सोमवार को जिन दूसरे स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का CM स्कूल, INA का DTA स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के 15 स्कूलों को अमेरिकी आईपी एड्रेस से भेजा गया था धमकी भरा ईमेल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।