IndiGo flight makes emergency landing at Ahmedabad airport after receiving bomb threat अहमदाबाद एयपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, मिली बम की धमकी, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद एयपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, मिली बम की धमकी

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। बताया जा रहा है कि प्लेन में 180 यात्री सवार थे।

Fri, 30 Jan 2026 06:32 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
अहमदाबाद एयपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, मिली बम की धमकी

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। बताया जा रहा है कि प्लेन में 180 यात्री सवार थे। विमान की सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

बम की धमकी की सूचना मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सतर्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड ने विमान की गहन जांच की। इसके साथ ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने भी प्लेन की अच्छी तरह से तलाशी ली।

यात्रियों के सामान की जांच की गई

यात्रियों को तुरंत प्लेन से बाहर निकाला गया। यात्रियों के सामान की जांच की गई और उनकी पहचान को भी वेरिफाई किया गया। बताया जा रहा है कि एक टीशू पेपर में लिखकर फ्लाइट हाई जैक करने और बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। टीशू प् फिलहाल इस मामले पर अन्य जानकारियों का इंतजार है। अब तक किसी भी यात्री के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। रनवे के आस-पास और विमान के पास अनधिकृत आवाजाही को रोक दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर स्टेशन पर विमान की ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ का AI वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया का विमान, फिर हलक में आई जान; दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
ये भी पढ़ें:मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, प्लेन में 180 यात्री सवार

दो हफ्ते पहले भी ऐसा ही मामला

दो हफ्ते पहले दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद प्लेन को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। सूचना मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.17 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि एक टीशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिस पर ‘प्लेन में बम’ है, लिखा था। फ्लाइट में आठ बच्चों सहित 222 यात्री, दो पायलट और क्रू के पांच सदस्य सवार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।