Air India plane crashes in Ahmedabad flight going to London crashes soon after take off अहमदाबाद में प्लेन क्रैश पर आ गया एयर इंडिया का बयान, क्या बोली एयरलाइन कंपनी, India News in Hindi - Hindustan
More

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश पर आ गया एयर इंडिया का बयान, क्या बोली एयरलाइन कंपनी

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया है। एयर इंडिया का यह विमान एक रिहायशी इलाके में गिरा है इसलिए इसकी चपेट में और भी लोगों के आने की संभावना है।

Thu, 12 June 2025 02:43 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश पर आ गया एयर इंडिया का बयान, क्या बोली एयरलाइन कंपनी

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया है। एयर इंडिया ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक की तरफ उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर AI171 12 जून 2025 को दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। इस समय हम और अधिक जानकारी का पता लगा रहे हैं। आगे की जानकारी जल्दी ही साझा की जाएगी।

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीजीसीए ने बताया कि अहमदाबाद से लंदन की तरफ उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 2787 ड्रीमलाइनर विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान ने दोपहर 1:38 पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बयान में बताया गया कि घटना के वक्त विमान में पायलट इन कमांड सुमित सभरवाल, सह-पायलट क्लाइव कुंदर के साथ 12 क्रू मेंम्बर और 232 यात्री सवार थे, जिन्मे दो बच्चे थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एक एलटीसी हैं, जिन्हें 8200 घंटों का अनुभव है, एलटीसी का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं, जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके साथी पायलट क्लाइव कुंदर के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव है।

एटीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने अहमदाबाद रनवे से 1:39 पर उड़ान भर ली थी, कुछ ही देर बाद इसने MAYDAY कॉल दे दी.. इसके जवाब में जब एटीसी ने संदेश भेजा तब तक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक विमान में सवार लोगों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उड़ने के बाद 625 फीट ऊपर पहुंचा था विमान, फिर गिरने लगा नीचे;जानिए क्या हुआ था
ये भी पढ़ें:ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7; अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सवार यात्रियों की लिस्ट

अहमदाबाद रवाना हुए नागरिक उड्ड्यन मंत्री

प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, जो कि एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रोक कर अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हम हाई अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को जल्दी और सही से कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। बचाव दल तैनात कर दिया गया है.. घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर कार्य किया जा रहा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।"