पंचमहल में दर्दनाक हादसा! एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार; 4 की मौत
गुजरात के पंचमहल में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार के एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात के पंचमहल में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार के एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सभी सदस्य राजस्थान से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार ने नियंत्रण खो दिया और चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा था, जिससे डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई और हाईवे पर दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, इनमें से 4 की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में रिश्तेदारों के साथ पहचान वाले लोग पहुंच रहे हैं।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान वड़ोदरा के रहने वाले खिम्जी परिवार के रूप में हुई है। ये परिवार राजस्थान से लौट रहा था, तभी कलोल के पास यह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान साजित इकबाल खिम्जी, इलियास इकबाल, इसहाक इकबाल, रेहान अजगर के रूप में हुई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से वड़ोदरा में शोक की लहर दौड़ गई और रिश्तेदार के साथ स्थानीय लोग भी सदमे में हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी के मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में सभी के शवों को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।
पुलिस कर रही जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई और परिसर का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान परिवार के सदस्य फूट-फूटकर रो पड़े। घटना को लेकर पंचमहल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि गाड़ी के एक्सीडेंट के समय कितनी रफ्तार थी। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर से कैसे पार कर गई , इस मामले की भी जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन