Four Arrested in Gujarat Municipal Election Candidate s Nephew Murder Case गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के भांजे के हत्यारोपी मोहनगंज से गिरफ्तार, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
More

गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के भांजे के हत्यारोपी मोहनगंज से गिरफ्तार

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में, मेहसाणा से भाजपा प्रत्याशी के भांजे नितिन चौधरी की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। ये आरोपी दो दिन पहले तलवार से हत्या कर भाग गए थे। गुजरात पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए उन्हें पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपियों में ध्रुव चौधरी, मयूर कुमार, यश चौधरी और आयुष चौधरी शामिल हैं।

Sun, 26 April 2026 10:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share
गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के भांजे के हत्यारोपी मोहनगंज से गिरफ्तार

प्रतापगढ़, संवाददाता। गुजरात नगर निगम चुनाव में मेहसाणा से भाजपा प्रत्याशी के भांजे की हत्या कर फरार चार आरोपी रविवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों का लोकेशन लेते हुए गुजरात पुलिस उनके पीछे पड़ी थी। यहां स्पेशल टीम के सहयोग से देहात कोतवाली पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। गुजरात में नगर निगम के चुनाव में मेहसाणा से भाजपा के उम्मीदवार के भांजे नितिन चौधरी का एक अन्य प्रत्याशी से विवाद हो गया था। इस पर कुछ लोगों ने नितिन चौधरी की दो दिन पूर्व तलवार से हत्या कर दी। आरोपी मोबाइल स्विच ऑफ करके गुजरात से भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्वालापुर पुलिस ने 4 वारंटियों को दबोचा

कार से प्रतापगढ़ आ रहे आरोपियों के चालक का मोबाइल नंबर गुजरात पुलिस ने ट्रेस कर लिया। गुजरात पुलिस ने स्पेशल टीम प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह से संपर्क किया। इस पर एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह, मोहनगंज चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की बाजार में घेराबंदी कर ली। अचानक पुलिस को सामने देख आरोपी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ध्रुव चौधरी, मयूर कुमार, यश चौधरी और आयुष चौधरी हैं। एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपियों को ले जाने के लिए गुजरात पुलिस आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात निकाय चुनाव में मुसलमानों से खास पार्टी को वोट देने की अपील, मस्जिदों पर लगे पोस्टर हुए वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।