गुजरात नगर निगम चुनाव में 48 फीसदी मतदान
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान रविवार को समाप्त हुआ, जिसमें 15 नगर निगमों में 48.55 प्रतिशत वोटिंग हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने मतदान किया। हालांकि, तीन लोगों की मौत की भी खबर आई, जिसमें एक उम्मीदवार और एक मतदान केंद्र पर मतदाता शामिल हैं।

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात में अलग-अलग स्थानीय निकायों के लिए मतदान रविवार को खत्म हो गया। भीषण गर्मी के बीच 15 नगर निगमों में 48.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा रही। जिला और तालुका पंचायतों में क्रमशः 60.22 और 61.08 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। ये चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों, साथ ही 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में हुए।गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को निकाय चुनाव में मतदान किया।
अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा सब-जोनल कार्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र के बाहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।तीन लोगों की मौतएक अधिकारी ने बताया कि जामनगर में आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार नरेंद्र सिंह जडेजा की रविवार को मौत हो गई। आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं, पाटन शहर में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद 68 वर्ष की एक महिला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। इसके अलावा आणंद जिले में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात ग्राम पंचायत का एक 48 वर्षीय कर्मचारी अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन