Gujarat local body elections live voting on 50000 polling station for 10000 seats गुजरात निकाय चुनाव: नगर निगमों में 50 फीसदी से कम वोटिंग, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात निकाय चुनाव: नगर निगमों में 50 फीसदी से कम वोटिंग

गुजरात में रविवार को एमसीडी, नगरपालिका और पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के कारण शहरों में उत्साह कम रहा और नगर निगमों में औसतन 48.73 फीसदी वोट पड़े जबकि ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Mon, 27 April 2026 12:41 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
गुजरात निकाय चुनाव: नगर निगमों में 50 फीसदी से कम वोटिंग

Gujarat Election: गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया। इसमें भीषण गर्मी के बीच 15 नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार नगर निगमों में जहां 48.73 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद में क्रमशः 47.26, 52.83 और 45.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट सहित 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में आयोजित किए गए। नगरपालिकाओं में औसतन 59.09 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें नवगठित वाव-थराद जिले के भाभर और थराद में सबसे अधिक 74.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राजकोट के गोंडल में सबसे कम 48.51 फीसदी मतदान हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक, नवसारी और छोटा उदयपुर जिलों की नगरपालिकाओं में क्रमशः 72.56 और 72.04 फीसदी मतदान हुआ जो सभी जिलों में दूसरा और तीसरा सबसे अधिक है। जिला और तालुका पंचायतों में क्रमशः 60.9 और 62.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नर्मदा जिले में जिला पंचायत चुनावों में 80.66 प्रतिशत और तालुका पंचायत चुनावों में 80.92 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि राजकोट, भावनगर, अमरेली और पोरबंदर जिलों में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

Live Updates:-

18.20 PM Gujarat Election Live: BJP को सत्ता से हटाया नहीं जा सकता- यूसुफ पठान

वडोदरा के एक बूथ पर अपना वोट डालने के बाद TMC सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि लोगों को वोट देना चाहिए, यह हमारा अधिकार है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गुजरात में अगले 40 से 50 वर्षों तक BJP को सत्ता से हटाया नहीं जा सकता है। बात जो भी हो तथ्य तो तथ्य ही हैं। वह पार्टी जो लोगों के लिए काम करती है और लोगों को पसंद आती है, उसे ही वोटर पसंद करते हैं और उसे ही अपना वोट देते हैं।

17.20 PM Gujarat Election Live: कहां कितना फीसदी मतदान

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, गुजरात में रविवार को विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव में अपराह्न डेढ़ बजे तक 30-40 प्रतिशत मतदान हुआ। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न डेढ़ बजे तक नगर निगमों के चुनाव में 30.02 प्रतिशत, नगरपालिकाओं के चुनाव में 37.76 प्रतिशत, जिला पंचायतों के चुनाव में 39.47 प्रतिशत और तालुका पंचायतों के चुनाव में 40.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

16.20 PM Gujarat Election Live: वापी में सबसे अधिक मतदान

नगर निगमों में वापी में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। वापी में 53.74 फीसदी के साथ मतदान रिकॉर्ड किया गया।

3.20 PM Gujarat Election Live: 3 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान

गुजरात में भीषण गर्मी के बावजूद मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में कुल 32.17 प्रतिशत वोंटि हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा वोटिंग वापी में हुई है। यहां कुल 51.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। गांधीधाम में सबसे कम 25.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

2.25 PM Gujarat Election Live: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी डाला वोट

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने सूरत के उत्तर गुजरात विद्यालय में बने वोटिंग सेंटर पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद सेंटर से बाहर निकले केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि आज गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। मैंने अपने परिवार के साथ अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी माँ, जिनकी उम्र लगभग 89 साल है, उन्होंने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान एक अधिकार भी है और एक कर्तव्य भी है।

1.45 PM Gujarat Election Live: बजे तक कुल 20 प्रतिशत मतदान

गुजरात में दोपहर 1 बजे तक कुल 20.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान गुजरात के वापी में दर्ज किया गया है। याहं कुल 38.77 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

11.45 AM Gujarat Election Live: कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

अहमदाबाद के शाहपुर वार्ड में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सुबह 6 बजे से शुरू होने के बाद से यहां अब तक 18.6 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा वड़ोदरा में 17.85 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

11.40 AM Gujarat Election Live: अमित शाह ने भी किया मतदान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा विस्तार में मतदान देने पहुंचे।

10.25 AM Gujarat Election Live: गोधरा में वोटिंग सेंटर पर लगी आग

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की वोटिंग सेंटर में हादासा हो गया। गोधरा में मतदान केंद्र में ही आग लग गई। आग लगने के कारण वोटिंग सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई। यहां वोटिंग शुरू होने से पहले ही आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

9.30 AM Gujarat Election Live: आनंदी बेन भी डालेंगी वोट

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी इन चुनावों के लिए मतदान करने पहुंचेंगी। पटेल अहमदाबाद के थलतेज इलाके में वोट डालेंगी। इनके अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी नवसारी में वोट डाल सकते हैं।

11.40 AM Gujarat Election Live: कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप

गुजरात में चल रहे निकाय चुनावों की वोटिंग के दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आणंद में करमसद-आणंद नगर निगम के वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस उम्मीदवार हर्षिल दवे पर बीजेपी समर्थकों ने हमला किया है। रविवार को जारी किए गए एक बयान में कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके प्रत्याशी हर्षिल दवे पर भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने हमला किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।