AAP Vadodara city chief and aide arrested for impersonating IB official: Gujarat Police गुजरात में AAP के वडोदरा शहर अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार, IB अफसर बन पार्टी वर्कर्स को धमकाने पर ऐक्शन, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में AAP के वडोदरा शहर अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार, IB अफसर बन पार्टी वर्कर्स को धमकाने पर ऐक्शन

गुजरात पुलिस ने AAP के वडोदरा शहर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 'आप' अशोक ओझा और नितिन डोबरिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी IB अफसर बनकर 'आप' के ही कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे।

Sun, 31 May 2026 12:12 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वडोदरा
share
गुजरात में AAP के वडोदरा शहर अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार, IB अफसर बन पार्टी वर्कर्स को धमकाने पर ऐक्शन

गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वडोदरा शहर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों पर कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अफसर बनकर 'आप' के आंतरिक विवाद के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान 'आप' की वडोदरा शहर इकाई के अध्यक्ष अशोक ओझा और नितिन डोबरिया के रूप में हुई है। आणंद साइबर क्राइम थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ नौटंकी करनी आती है; नीट पर केंद्र सरकार के किस फैसले पर भड़के केजरीवाल

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'आप' नेता दुर्गेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया था कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जो खुद को IB अफसर बता रहे हैं। ‘आप’ नेता के इन आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। दुर्गेश पाठक के 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने इन कॉल्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने खुद उस नंबर पर संपर्क किया था।

केजरीवाल ने दुर्गेश पाठक के आरोप को रीपोस्ट करते हुए सवाल उठाए थे कि किस कानून के तहत इस तरह का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर उन्हें भी ऐसे कॉल आते हैं तो वे उन्हें सार्वजनिक करें।

नंबर ट्रैकिंग से पकड़े गए आरोपी : एसपी

आणंद के पुलिस अधीक्षक जी.जी. जसानी ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 'आप' नेता के सोशल मीडिया पोस्ट में दिए गए एक मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। जांच के दौरान यह पता चला कि वो नंबर आणंद जिले के ही रहने वाले एक व्यक्ति का है। फिर आगे की जांच में पुलिस आणंद के ही रहने वाले नितिन डोबरिया और ‘आप’ के वडोदरा शहर अध्यक्ष अशोक ओझा तक पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश को पढ़े-लिखे PM की जरूरत, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा

आईबी अफसर बन वेरिफिकेशन के बहाने धमकाया

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि अशोक ओझा ने डोबरिया को वडोदरा बुलाकर उसके फोन से 'आप' कार्यकर्ता केशव चौहान को कॉल किया था। इस दौरान कॉलर ने कथित तौर पर खुद को आईबी अफसर बताकर वेरिफिकेशन के बहाने चौहान को धमकाया था।

पार्टी में आपसी कलह हो सकती है वजह

पुलिस को ऐसा लगता है कि ऐसा करने के पीछे का मकसद पार्टी के अंदर की आपसी कलह हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने केशव चौहान को वडोदरा में संगठन से जुड़ा काम सौंपा था, जिसके बाद अशोक ओझा कथित तौर पर उन्हें अपना राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानने लगे थे। आरोप है कि यह फोन कॉल केशव चौहान को वडोदरा छोड़ने के लिए मजबूर करने की एक सोची-समझी कोशिश का हिस्सा थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP की लहर में बिखरी CONG, राहुल के सामने भिड़े चन्नी और वारिंग; बैठक में बवाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।