12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत 7 हजार रुपये से कम, मिलेगी 5000mAh की बैटरी top 3 smartphones under rupees 7000 offering up to 12gb ram, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत 7 हजार रुपये से कम, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

इन फोन में आपको वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ज्यादा रैम के साथ इन फोन में बेस्ट-इन-क्लास प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही ये फोन 5000mAh की बैटरी भी ऑफर करते हैं।

Mon, 16 Feb 2026 10:47 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत 7 हजार रुपये से कम, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

कम कीमत में 12जीबी रैम वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपको मार्केट में मौजूद तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 12जीबी तक की रैम मिलेगी। ज्यादा रैम के साथ इन फोन में बेस्ट-इन-क्लास प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही ये फोन 5000mAh की बैटरी भी ऑफर करते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

Lava Yuva Smart 2

लावा का यह फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कंपनी इस फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 6जीबी तक की हो जाती है। फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6899 रुपये है। फोन पर आपको 344 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में कंपनी 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीवो के फोन पर 9 हजार रुपये का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की

itel Zeno 20 Max

अमेजन पर यह फोन 6829 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। फोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें आपको वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलेगा, जिससे इससे टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को आप 341 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

itel zeno 20 max

फोन पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यह फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें कंपनी UNISOC T7100 प्रोसेसर ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हो रहा इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

AI+ Pulse 4G

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6999 रुपये है। फोन पर 349 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Unisoc T615 दे रही है। फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह एचडी+ डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के 5G फोन, 13 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।