लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के ये दो 5G स्मार्टफोन, 14 हजार रुपये तक कम हुई कीमत these two Samsung 5g smartphones are now cheaper by up to rupees 14000 from their original launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के ये दो 5G स्मार्टफोन, 14 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज वाला फोन लॉन्च प्राइस से 14 हजार रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, M सीरीज वाले सैमसंग फोन की कीमत अब लॉन्च प्राइस 4500 रुपये कम हो गई है। खास बात है कि आप इन फोन को कैशबैक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

Mon, 16 Feb 2026 07:51 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के ये दो 5G स्मार्टफोन, 14 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

सैमसंग का फोन लेना चाहते हैं, तो अब देर करने से कोई फायदा नहीं। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज और M सीरीज के दो धांसू डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं। गैलेक्सी A सीरीज वाला फोन लॉन्च प्राइस से 14 हजार रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, M सीरीज वाले सैमसंग फोन की कीमत अब लॉन्च प्राइस 4500 रुपये कम हो गई है। खास बात है कि आप इन फोन को कैशबैक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। साथ ही इन फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इन फोन में आपको 32 मेगापिक्सल तक का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy A55 5G

लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 25999 रुपये का मिल रहा है। 14 हजार रुपये के इस डिस्काउंट के अलावा फोन पर 1299 रुपये तक का कैशबैक और तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर कर रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिलेगा।

samasung

फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दे रही है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। हाइब्रिड ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीवो के फोन पर 9 हजार रुपये का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की

Samsung Galaxy M56 5G

फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 27999 रुपये थी। अब यह फोन 4500 रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 23499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 1174 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 1080 x 2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह धांसू डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी दिया गया है। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एआई के इंपैक्ट पर फोकस करने का यह बिल्कुल सही समय: ऐनी बोवेरोट

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। सैमसंग के इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Samsung One UI 7 पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग और मोटोरोला के बेहद किफायती फोन, ₹7500 से कम में 12GB तक की रैम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।