भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा India AI Impact Summit 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन Prime Minister narendra modi will inaugurate India AI Impact Expo 2026 at Bharat Mandapam today evening, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा India AI Impact Summit 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

India AI Impact Summit 2026 आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होगा। इसमें दुनिया भर के दिग्गज टेक लीडर्स और नेता हिस्सा लेंगे।

Mon, 16 Feb 2026 09:12 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा India AI Impact Summit 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

India AI Impact Summit 2026 आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन 20 फरवरी तक भारत मंडपम में किया जाएगा। यह ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में आयोजित शिखर सम्मेलनों के बाद चौथा एआई शिखर सम्मेलन है। अधिकारियों ने कहा कि इसे ग्लोबल साउथ के किसी देश में आयोजित होने वाले एआई के ट्रांसफॉर्मेटिव इफेक्ट (परिवर्तनकारी प्रभाव) और चुनौतियों पर शिखर सम्मेलन के रूप में शोकेस किया जाएगा।

पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस की थीम

शिखर सम्मेलन के साथ-साथ आयोजित होने वाले इस एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली सहित 13 देशों के पवेलियन शामिल होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई क्षेत्र में करीबी सहयोग को शोकेस करेंगे। तीन थीम वाले चक्र - लोग, ग्रह और प्रगति (people, planet and progress), में स्ट्रक्चर्ड इस शिखर सम्मेलन में कुल 300 पवेलियन और लाइव डेमॉन्सट्रेशन होंगे।

भाग होंगे दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स और नेता

इस भव्य आयोजन में दुनिया भर के दिग्गज लीडर हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें ओपन एआई के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचई, जोहो कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू, मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साथ ही इसमें दुनिया भर के बड़े नेता जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, क्राउन प्रिंस ऑफ अबू धाबी शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का नाम भी शामिल है।

2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

70000 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले 10 मैदानों में आयोजित होने वाला यह समिट कंपनियों, स्टार्टअप्स, राज्य सरकारों और अनुसंधान संस्थानों को एक साथ लाएगा और ग्लोबल एआई इकोसिस्टम का ओवरव्यू करते हुए बिजनेस के अवसरों को बढ़ावा देगा। इस एक्सपो में 600 से अधिक हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप भाग लेंगे, जिनमें से कई ग्लोबल लेवल पर प्रासंगिक और पॉप्युलेशन-स्केल के लिए सल्यूशन डिवेलप कर रहे हैं। ये स्टार्टअप ऐसे वर्किंग सल्यूशन्स का प्रदर्शन करेंगे, जो पहले से ही रियल-वर्ल्ड में यूज हो रहे हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में इंटरनैशनल डेलीगेट्स समेत 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीवो के फोन पर 9 हजार रुपये का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की

17 फरवरी से सभी के लिए एंट्री

इस एक्सपो और शिखर सम्मेलन के दौरान 500 से अधिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 3250 से अधिक विजनरी स्पीकर्स और पैनल मेंबर शामिल होंगे। बताते चलें कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एंट्री पर पहले दिन कुछ प्रतिबंध होंगे और इसके साथ आयोजित होने वाली प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के 5G फोन, 13 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

भारत मंडपम में जेप्टो और स्विगी करेंगे खाने-पीने की व्यवस्था

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो समिट वेन्यू के अंदर एक डेडिकेटेड डार्क स्टोर तैयारा करेगा। वहीं, स्विगी हजारों मौजूद लोगों के लिए फटाफट फूड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ऑन-ग्राउंड फूड कियोस्क के साथ मिलकर काम करेगा। दोनों प्लेटफॉर्मों ने आयोजन की जगह पर स्पेशल डिलीवरी पॉइंट बनाए हैं, जहां लोग अपने ऑर्डर किए गए सामान को रिसीव कर सकते हैं। मोबाइल ऐप्लिकेशन पर ऑर्डर दिए जा सकते हैं और डेजिग्नेटेड ड्रॉप-ऑफ जोन से सामान लिया जा सकता है। आयोजन स्थल पर दोनों प्लेटफॉर्मों के डेडिकेटेड डिलीवरी पार्टनर मौजूद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एआई के इंपैक्ट पर फोकस करने का यह बिल्कुल सही समय: ऐनी बोवेरोट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।